फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Union minister Prahlad singh Patel son and nephew arrested in attempt to murder case

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे और भतीजे सहित सात लोग गिरफ्तार, हत्या की कोशिश का मामला

Tue, 18 Jun 2019 10:50 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 18 Jun 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
Union minister Prahlad singh Patel son and nephew arrested in attempt to murder case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल पटेल और भतीजे मोनू पटेल समेत सात लोगों को एक शख्स को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना इलाके में आरोपियों ने सरेआम गुंडागर्दी की। पुलिस ने गाली-गलौच कर मारपीट करने और हत्या की कोशिश के मामले में 12 नामदग और 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं इस मामले में पटेल के भाई और विधायक जालम सिंह पटेल ने उनके बेटे और भतीजे के खिलाफ लगे आरोपों को नकारा है और  पुलिस पर इन्हें जबरन फंसाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

मारपीट के बाद चली गोली

आरोप है कि मंत्री जी के बेटे और भतीजे का सोमवार रात गोटेगांव थाना इलाके में एक शादी समारोह से लौट रहे दो लोगों के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद उन दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष पर देर रात हमला कर दिया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई और गोली चली जिसमें सात लोग घायल हो गए। हमले में एक युवक को गोली लगी। सभी घायलों को जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


आईजी विवेक शर्मा ने बताया कि प्रबल पटेल समेत सभी सात आरोपियों को मंगलवार दोपहर गिरफ्तार किया गया। घटना के बाद गोटेगांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी के कहने पर दर्ज हुआ मुकदमा

वारदात सोमवार रात हुई। लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में ढिलाई बरती। देर रात पुलिस महानिरीक्षक विवेक शर्मा को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद उनके आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। 

विधायक का दावा- मामला फर्जी है

नरसिंहपुर के विधायक जालम सिंह पटेल का कहना है कि लड़कों के बीच मामूली विवाद पर मारपीट हुई, यह सामान्य सी घटना थी। इसे बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया है। उन्होंने कहा, "मेरा बेटा मोनू और प्रबल सहित कुछ और लोग के नाम एफआईआर में लिखाए गए जबकि वह बाहर हैं। मेरी इस बारे में एसपी से बात हुई थी। यह फर्जी मामला है, निष्पक्ष जांच होना चाहिए।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed