फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Union Home Minister Amit Shah will reach Satna tomorrow

MP News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल पहुंचेंगे सतना, शबरी माता जन्म जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा

Thu, 23 Feb 2023 05:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 05:10 PM IST
सार

शुक्रवार को अमित शाह मध्यप्रदेश के सतना में रहेंगे। वे सबसे पहले हवाई मार्ग से मैहर पहुंचकर मां शारदा के दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे सतना में आयोजित शबरी माता जन्म जयंती समारोह में शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah will reach Satna tomorrow
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 24 फरवरी को मध्यप्रदेश आ रहे हैं। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल यानी 24 फरवरी को मध्यप्रदेश आ रहे हैं। सतना में आयोजित शबरी माता जन्म जयंती समारोह में शाह शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि अमित शाह सबसे पहले हवाई मार्ग से मैहर पहुंचकर मां शारदा के दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे सतना में आयोजित शबरी माता जन्म जयंती समारोह में शिरकत करेंगे। कोल जनजाति के लिए आयोजित इस समारोह में करीब सवा लाख आदिवासियों के जुटने का अनुमान है। शबरी माता जन्म जयंती समारोह के बाद अमित शाह ढाई सौ करोड़ की लागत से बने शासकीय मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। 
विज्ञापन


तीन स्तरीय कड़ी सुरक्षा
केंद्रीय अमित शाह के सुरक्षा और आयोजन के लिए चार हजार पुलिस जवानों को लगाया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे। कमान सीआरपीएफ के हाथों में होगी। दूसरे घेरे में एसएएफ और बाहरी घेरे में कड़ी सुरक्षा की जिम्मेदारी एमपी पुलिस के पास होगी। विशेष सशस्त्र बल की 20 कंपनी भी बुलाई गई हैं। इसके अलावा 6 डीआईजी, 14 अतिरिक्त आईपीएस ऑफिसर, 35 एडिशनल एसपी, 100 डीएसपी और 100 इंस्पेक्टरों को तैनात किया गया है। अमित शाह रात को सतना में ही ठहरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed