फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Uniform heat: When the wheel of the bike was touched by the pants of a female home guard in Rewa, the driver was slapped, cleaned the mud with a handkerchief

वर्दी की गर्मी: रीवा में महिला होमगार्ड के पैंट से टच हुआ बाइक का पहिया तो चालक को जड़ा तमाचा, रुमाल से साफ कराया कीचड़

Tue, 11 Jan 2022 08:16 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 11 Jan 2022 08:16 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के रीवा में एक महिला होमगार्ड ने पैंट में कीचड़ लग जाने पर बाइक सवार युवक से रुमाल कीचड़ साफ कराया। बाइक का पहिया गलती से महिला सैनिक की पैंट से टच हो गया था जिस पर महिला ने उसे बीच चौराहे पर जलील किया।  

विज्ञापन
Uniform heat: When the wheel of the bike was touched by the pants of a female home guard in Rewa, the driver was slapped, cleaned the mud with a handkerchief
Rewa: रुमाल से पैंट साफ करवाती महिला होमगार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रीवा जिले की एक महिला होमगार्ड का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वो लड़के को थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं वहीं लड़का झुक कर उनका पैंट साफ करता दिख रहा है। दरअसल मामला रीवा जिले के सिरमौर चौराहे का हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में तैनात शशिकला सिरमौर रास्ते से जा रही थी तभी पीछे से आ रही एक बाइक का पहिया उनकी पैंट से टच हो गया, जिससे उनकी पैंट में कीचड़ लग गया।  महिला होमगार्ड को ये बात बर्दाश्त नहीं हुई उन्होंने बाइक चला रहे लड़के को बीच चौरहे पर थप्पड़ जड़ दिया इतनी ही नहीं बकायदा रुमाल से अपनी पैंट में लगा कीचड़ भी उन्होंने साफ कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


मौजूद लोगों के मुताबिक महिला सैनिक ने पहले लड़के को सबके सामने बातें सुनाई उसके बाद उसने उसे पैंट में लगे कीचड़ को साफ कराने के लिए मजबूर किया। विवाद से बचने के  लिए लड़के ने अपने रुमाल से कीचड़ साफ किया और चला गया। एएसपी शिवकुमार वर्मा के अनुसार पीड़ित ने घटना की शिकायत दर्ज नहीं कराई है यदि शिकायत की जाएगी तो महिला पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed