फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria Facebook post of Yuva Morcha office minister remove corrupt mineral officer Farhat Jahan save Umaria

Umaria News: युवा मोर्चा कार्यालय मंत्री का फेसबुक पोस्ट, भ्रष्टाचारी खनिज अधिकारी फरहत जहां हटाओ उमरिया बचाओ

Mon, 18 Nov 2024 09:36 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Mon, 18 Nov 2024 09:36 PM IST
सार

युवा मोर्चा के कार्यालय मंत्री ने फेसबुक पर रेत के अवैध उत्खनन को लेकर पोस्ट किया है। जहां राजनीति अब गरमा गई है।

विज्ञापन
Umaria Facebook post of Yuva Morcha office minister remove corrupt mineral officer Farhat Jahan save Umaria
गोविंद सिंह सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले में अब तक रेत अवैध उत्खनन को लेकर ग्रामीण विरोध कर रहे थे। लेकिन अब सत्ताधारी पार्टी के नेता भी सोशल मीडिया के माध्यम से खुलकर सामने आने लगे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, गोविंद सिंह सोलंकी जिला कार्यालय मंत्री युवा मोर्चा ने भ्रष्टाचारी खनिज अधिकारी फरहत जहां हटाओ उमरिया बचाओ का नारा देते हुए फेसबुक में आरोप लगाते हुए पोस्ट की है। महाकाल मिनरल्स द्वारा निरन्तर जिले में अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है और रेत को मनमानी कीमत पर बेचा जा रहा है, जिससे प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों एवं आम व्यक्ति को रेत खरीदने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। महाकाल मिनरल्स द्वारा आवंटित खदानों की आड़ में उन जगहों से भी अवैध रेत निकाली जा रही है। जहां इन्हें खदान आवंटित नहीं है, जिसमें जिला खनिज अधिकारी फरहत जहां और प्रशासन के अन्य लोगों की संदिग्ध भूमिका है।
विज्ञापन


युवा मोर्चा उमरिया द्वारा पूर्व में भी जिले में चल रहे अवैध उत्खनन को लेकर जिला खनिज अधिकारी से शिकायत की गई थी। लेकिन खनिज अधिकारी द्वारा इस विषय को गंभीरता से नहीं लिया गया और कार्रवाई के नाम पर 24 वाहनों को पकड़ कर यह दिखाने का प्रयास किया गया कि कार्रवाई लगातार हो रही है। जबकि अभी भी निरन्तर जिले में अवैध रेत उत्खनन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा मोर्चा जिला उमरिया द्वारा जिले में महाकाल मिनरल्स द्वारा चल रहे अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर प्रदेश के मुखिया मोहन यादव को अवगत कराएगा एवं जल्द से जल्द जिले में पदस्थ खनिज अधिकारी फरहत जहां को यहां से हटाने के लिए शिकायत पत्र सौंपेगा। 15 दिवस के अंदर कोई कार्रवाई न होने की दशा में बड़े आंदोलन करने की जानकारी से अवगत कराया जाएगा।


कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने कसा तंज
कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने तंज कसते हुए फेस बुक में पोस्ट किया है कि कांग्रेस लगातार भाजपा शासन में अराजकता, भ्रष्टाचार और अधिकारियों की मनमानी का विरोध करती रही है। भाजयुमो तथा अध्यक्ष अमित सिंह बधाई के पात्र हैं, जिनके नेतृत्व में संगठन ने अपनी पार्टी और सरकार की चिंता न करते हुए जनता की आवाज को बुलंद किया और इस भयावह अराजकता के खिलाफ बोलने की हिम्मत जुटाई। मुख्यमंत्री को अराजकता के खिलाफ ज्ञापन देकर आप उन्हें आइना दिखाने का काम करेंगे। अब तो युवा मोर्चा ने ही अपनी सरकार और संगठन को कटघरे में खड़ा कर दिया। वहीं, पूरे मामले को लेकर खनिज अधिकारी फरहत जहां से जब फोन में संपर्क किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

फेसबुक में पोस्ट की गई पोस्ट

फेसबुक में पोस्ट की गई पोस्ट

 

फेसबुक में पोस्ट की गई पोस्ट

फेसबुक में पोस्ट की गई पोस्ट

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed