{"_id":"6636911cb3a2f22adc077e66","slug":"when-straw-came-to-the-house-during-threshing-the-neighbor-set-the-barn-on-fire-umaria-news-c-1-1-noi1225-1663537-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: घर में गहाई के दौरान आता था भूसा, पड़ोसी ने खलिहान में लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: घर में गहाई के दौरान आता था भूसा, पड़ोसी ने खलिहान में लगा दी आग
Sun, 05 May 2024 09:11 AM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 09:11 AM IST
सार
फरियादी ने बताया है कि उसका करीब 12 लाख 85 हजार का अनाज आग में जलकर राख हो गया है। पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जलती हुई फसल
विस्तार
उमरिया जिले के पाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़वाही में पड़ोसी ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार शैलेंद्र जायसवाल पिता बैजनाथ जायसवाल (37) वर्ष ग्राम बड़वाही अपने खलिहान में गेहूं, चना, अलसी और अरहर की फसल की गहाई कर रहे थे।
विज्ञापन
फरियादी ने जायसवाल ने बताया कि गहाई के दौरान भूसा पड़ोसी के घर में पहुंच गया, जिससे नाराज होकर उसने खलिहान में रखी फसल में आग लगा दी। जिससे उसका सारा अनाज जलकर राख हो गया। डेमन, अनीता, रमेश, महेश और अमन एक ही परिवार के सदस्य हैं और पड़ोसी भी हैं, जिन्होंने फरियादी के खलिहान में आग लगाई है।
विज्ञापन
फरियादी शैलेंद्र जायसवाल ने बताया है कि उसका करीब 12 लाख 85 हजार का अनाज खलिहान में रखा था जो आग में जलकर राख हो गया है। पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई भी जारी है।
विज्ञापन
