{"_id":"66c44f21522f6d9c110c5345","slug":"video-of-anarkali-and-poonam-seen-walking-with-their-children-went-viral-umaria-news-c-1-1-noi1225-2014124-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में अपने बच्चों संग टहलते हुए दिखाई दी हथिनी अनारकली और पूनम, पर्यटक हुए खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में अपने बच्चों संग टहलते हुए दिखाई दी हथिनी अनारकली और पूनम, पर्यटक हुए खुश
Tue, 20 Aug 2024 01:59 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 01:59 PM IST
सार
उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। दरअसल, यहां हथिनी अनारकली और पूनम अपने-अपने बच्चों के साथ टहलती हुई दिखाई दी। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बच्चों के साथ टहलती हुई हथिनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र स्थित है। यहां पर केवल बाघ और चीते ही नहीं हैं। बल्कि यहां की हथिनी भी काफी प्रसिद्ध है। यह वही प्रसिद्ध हथिनी है, जो टाइगर का रेस्क्यू करने में अपना सहयोग देती है। जहां एक साथ दो हथिनी अनारकली और पूनम दिखाई दीं, जो अपने बच्चों के साथ थी, जिसका वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
विज्ञापन
हालांकि यह फोटो और वीडियो कब का है, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। यह वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में धमाल मचा रहा है। जहां दो मां अपने बच्चों के साथ टहल रही हैं और आसपास के लोगों ने उसका वीडियो बना लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि अनारकली वही हथिनी है, जिसकी प्रेम कहानी खूब वायरल हुई थी, जिसे लोगों ने खूब सराहा था। जिसे देखकर हर कोई हैरान था, हर कोई उसके बारे में जानना चाह रहा था। जहां दो महीने बाद वह इस बार दिखाई दी है।
विज्ञापन
