{"_id":"67eb99b3ec7b4d7f8b01aea5","slug":"tribal-woman-worker-dies-after-getting-stuck-in-thresher-umaria-news-c-1-1-noi1225-2786385-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: थ्रेसर में फंसी आदिवासी महिला मजदूर, एक हाथ कटकर हुआ अलग; अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: थ्रेसर में फंसी आदिवासी महिला मजदूर, एक हाथ कटकर हुआ अलग; अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत
Tue, 01 Apr 2025 01:59 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:59 PM IST
सार
उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत बुढ़हान रामपुर गांव में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से 40 वर्षीय फूल बाई की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उनका एक हाथ कट गया और गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई। मृतका मजदूरी कर परिवार चलाती थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
थ्रेसर में फंसकर आदिवासी महिला मजदूर की मौत
विस्तार
उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम बुढ़हान रामपुर में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा हुआ, जिसमें ग्राम नरवार निवासी 40 वर्षीय विधवा महिला फूल बाई पति स्व. तम्मा बैगा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के दौरान महिला का एक हाथ शरीर से अलग हो गया और कमर से ऊपर का हिस्सा बुरी तरह चोटिल हो गया। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे नरवार के एक कृषक द्वारा खेत में चने की कटाई के लिए थ्रेसर मशीन का उपयोग किया जा रहा था। यह थ्रेसर जरहा निवासी एक कारोबारी का बताया जाता है। कार्य के दौरान अचानक लापरवाहीवश फूल बाई मशीन की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद थ्रेसर मालिक ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तुरंत ऑटो के माध्यम से अस्पताल भेजा, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- पाली पुलिस ने गोदाम चोरी मामले में दो को गिरफ्तार किया, चोरी किए पंप और सामग्री बरामद
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद शव को गांव लाया गया, जहां ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया। इसके उपरांत शव को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मृतका के पति तम्मा बैगा का पहले ही निधन हो चुका था, जिसके बाद वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही थी। परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं, जिनकी पूरी जिम्मेदारी मृतका के कंधों पर थी। इस हादसे के बाद उनके जीवनयापन पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
ये भी पढ़ें- उमरिया जिले में भीषण आग, किसान का घर जलकर हुआ खाक
घटना की सूचना मिलते ही नौरोजाबाद पुलिस सक्रिय हो गई और जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक जांच और कानूनी प्रक्रिया शुरू की। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा लापरवाही का नतीजा था या कोई अन्य कारण इसके पीछे था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन