Umaria News: उमरिया जिले में भीषण आग, किसान का घर जलकर हुआ खाक
उमरिया जिले के ग्राम मजमानी कला में आग लगने से किसान रामस्वरूप झरिया का घर और अनाज जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन भारी नुकसान हो चुका था।
विस्तार
आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन यह अज्ञात कारणों से हुआ हादसा माना जा रहा है। खपरैल से बने घर में आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा घर उसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में किसान के घर में रखा सारा सामान, सैकड़ों क्विंटल धान और अन्य अनाज जलकर नष्ट हो गए। आग की भयावहता से पूरे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन को सूचित किया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक पूरा घर जलकर खाक हो चुका था।
ये भी पढ़ें- मां बिरासिनी मंदिर पहुंचे कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन, नवरात्र के प्रथम दिन की घटस्थापना
मुआवजे की मांग
घटना की गंभीरता को देखते हुए बांधवगढ़ एसडीएम कमलेश राम नीरज और पटवारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। ग्रामीणों ने किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की, क्योंकि आग में उनकी कृषि आधारित आजीविका पूरी तरह बर्बाद हो गई। स्थानीय समाजसेवियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत राशि देने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की अपील की ताकि पीड़ित किसान को आर्थिक सहायता मिल सके।
ये भी पढ़ें- वन विभाग की चेतावनी के बाद भी ग्रामीण जंगल में क्यों लगा रहे आग? जानें वजह
एक दिन पहले भी लगी थी आग
बता दें कि उमरिया जिले में एक दिन पहले भी आग की घटना सामने आई थी। बनौदा-बारबसपुर के बीच राजस्व क्षेत्र में महुआ वृक्ष के नीचे लगाई गई आग तेज हवाओं के चलते जंगल तक फैल गई। इस आग ने देखते ही देखते कई एकड़ वन क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन ग्रामीणों की लापरवाही के कारण स्थिति बार-बार गंभीर होती रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
