फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News: Big theft of 10 lakhs in several houses simultaneously in Chapaha Kalri

Umaria News: चपहा में चोरों का तांडव, छह से ज्यादा क्वार्टरों के तोड़े ताले, दस लाख की चोरी

Sun, 17 Aug 2025 04:53 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sun, 17 Aug 2025 04:53 PM IST
सार

घटना के समय कई क्वार्टर खाली थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने पूरी तैयारी के साथ वारदात की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। इस वारदात से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन
Umaria News: Big theft of 10 lakhs in several houses simultaneously in Chapaha Kalri
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के चपहा कालरी क्षेत्र में दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने कालरी कर्मियों के क्वार्टर्स को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। चोरों ने एक साथ कई घरों के ताले तोड़कर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान समेट लिया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरी का कुल मूल्य लगभग 10 लाख रुपये आंका जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कालरी में पदस्थ कर्मचारी राजेन्द्र सिंह के सरकारी क्वार्टर में चोरों ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। घटना के समय राजेन्द्र सिंह नाइट ड्यूटी पर थे और घर खाली होने का फायदा उठाकर बदमाशों ने ताला तोड़ दिया। चोरों ने घर से नकदी रकम, सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान उड़ा लिया।
विज्ञापन


घटना की गंभीरता इसी से समझी जा सकती है कि चोरों ने सिर्फ राजेन्द्र सिंह के घर को ही नहीं बल्कि पास स्थित कई अन्य क्वार्टरों को भी निशाना बनाया। दौलत, रामकली, आशिक, पंडित जी समेत छह से अधिक कर्मचारियों के क्वार्टरों में चोरी की खबर सामने आई हैं। घरों के ताले टूटे मिले और बिखरे हुए सामान देखकर परिजन स्तब्ध रह गए। फिलहाल पीड़ित परिवार अपने-अपने घरों में रखे सामान की बारीकी से जांच कर रहे हैं, ताकि वास्तविक नुकसान का अंदाजा लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : मौसम की मनमानी, अगस्त में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर; छह डिग्री तापमान भी गिरा, बारिश कब?

वारदात की सूचना मिलते ही पीड़ितों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी चोरी से यह साफ होता है कि बदमाशों ने पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम दिया।


इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि अगर रात में गश्त ठीक से होती तो चोर इतने बड़े पैमाने पर वारदात नहीं कर पाते। क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जाए और गश्त को सख्त किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

चपहा कालरी क्षेत्र में एक साथ कई घरों में हुई चोरी से न केवल पीड़ित परिवारों को भारी नुकसान हुआ है बल्कि पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और पुलिस से ठोस कदम उठाने की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed