{"_id":"6772645cefda74c37a0e307b","slug":"the-youth-was-killed-by-stabbing-the-angry-relatives-blocked-nh-43-umaria-news-c-1-1-noi1225-2469376-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: चाकू मारकर युवक की हत्या, गुस्साए परिजनों ने नेशनल हाइवे-43 पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: चाकू मारकर युवक की हत्या, गुस्साए परिजनों ने नेशनल हाइवे-43 पर लगाया जाम
Mon, 30 Dec 2024 04:19 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 04:19 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में चाकू मारकर युवक की हत्या की गई है। गुस्साए परिजनों ने नेशनल हाइवे-43 पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया जिले के पाली तहसील अंतर्गत घुनघुटी पुलिस चौकी इलाके में एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर देने से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने अमिलिहा के पास एनएच-43 में जाम लगा दिया है। परिजनों ने मृतक युवक के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बताया गया कि मामले में पुलिस की लापरवाही के चलते विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, घुनघुटी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम अमरिया निवासी युवक लोकेश यादव को अज्ञात हमलावरों ने चाकू मार कर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक आरोपी को भी हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिली है। लेकिन अभी भी अन्य आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर बताए गए हैं।
विज्ञापन
इधर, मृतक युवक के परिजनों और स्थानीय लोगों के द्वारा मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। लोगों के द्वारा एनएच-43 को बंद कर जाम लगा दिया है। सैकड़ों की तादाद में एकत्रित लोगों के द्वारा मृतक युवक लोकेश यादव के शव को बीच सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों के द्वारा पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। लोगों का मानना है कि पुलिस मामले में गंभीरता नहीं बरत रही है।
विज्ञापन
वहीं, घंटों से एनएच-43 में लगे जाम के कारण लोगों को आवागमन में भी परेशानी खड़ी हो रही है। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग चुकी है। जबकि पाली थाना पुलिस और घुनघुटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को जाम खोलने की समझाइश दे रही है। लेकिन परिजन और ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हैं। मामले में पुलिस के द्वारा एक आरोपी के गिरफ्तार किए जाने की जानकारी मिली है, शेष अन्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर बताए गए हैं।
