{"_id":"6740529a248957742d0200a7","slug":"the-daughter-reached-her-family-due-to-the-alertness-of-the-policemen-deployed-in-dial-100-umaria-news-c-1-1-noi1225-2342200-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: डायल 100 में तैनात पुलिसकर्मियों की सजगता से बेटी पहुंची परिजनों के पास, जानें कैसी गायब हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: डायल 100 में तैनात पुलिसकर्मियों की सजगता से बेटी पहुंची परिजनों के पास, जानें कैसी गायब हुई
Fri, 22 Nov 2024 03:27 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:27 PM IST
सार
डायल 100 ड्यूटी में तैनात एएसआई संदीप शुक्ला ने तत्परता दिखाते हुए मौके से ही लड़की के मोबाइल से उनके परिजनों से रात दो बजे बात की। बातचीत के दौरान पता चला कि दोपहर बाद से लड़की की तलाश परिजन कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस और परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला मुख्यालय उमरिया में रेलवे स्टेशन पर हुए विवाद के बाद रेलवे स्टेशन में देर रात पहुंचने वाले पैसेंजर और उनके परिजनों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। लेकिन इसी बीच राहत भरी खबर यह है कि उमरिया पुलिस के जवान रेलवे स्टेशनों की भी गश्ती रात में कर रहे हैं।
विज्ञापन
ताजा मामला उमरिया के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र का है। जहां डायल 100 में तैनात ASI संदीप शुक्ला, प्रधान आरक्षक धर्मचंद और आरक्षक संजय गौलिया नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन निरीक्षण पर थे। उन्हें एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में बैठे हुए दिखाई दी। पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर जब लड़की के बैग की तलाश ली गई तो उसमें लड़की की पूरे शैक्षणिक डॉक्यूमेंट मिले।
विज्ञापन
डायल 100 ड्यूटी में तैनात एएसआई संदीप शुक्ला ने तत्परता दिखाते हुए मौके से ही लड़की के मोबाइल से उनके परिजनों से रात दो बजे बात की। बातचीत के दौरान पता चला कि दोपहर बाद से लड़की की तलाश परिजन कर रहे हैं। लेकिन लड़की का पता नहीं चल पा रहा था। सूचना मिलने के तुरंत बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजन तत्काल देर रात ही अनुपपुर के राजेंद्र ग्राम के पास स्थित अपने गांव जरही से चार पहिया वाहन के माध्यम से नौरोजाबाद थाना की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि हमारी बिटिया सुबह 8:30 बजे घर से कॉलेज के लिए निकली थी। कॉलेज का समय होने के बाद जब लड़की घर नहीं पहुंची तो लगातार मोबाइल पर कॉल किया जा रहा था। लेकिन तीन बजे के आसपास लड़की ने अपना मोबाइल बंद कर लिया था। शाम होते-होते आसपास के परिचितों सहित रिश्तेदारों को भी फोन किया गया। लेकिन कहीं पता नहीं चला। रात दो बजे नौरोजाबाद थाना के पुलिसकर्मियों से जानकारी मिलने के बाद सुबह हम नौरोजाबाद थाना पहुंचे हैं। पुलिस ने हमारी 19 वर्षीय बेटी को हमें सुपर्द किया है।
