{"_id":"675052d1932c4ca3ed0fd729","slug":"the-accused-who-cheated-the-complainants-of-rs-45-lakh-in-the-name-of-providing-them-a-job-is-in-the-custody-of-umaria-police-umaria-news-c-1-1-noi1225-2382382-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी, 4.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी, 4.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Wed, 04 Dec 2024 06:49 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 06:49 PM IST
सार
नौकरी दिलाने के नाम पर फरियादियों से 4.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी उमरिया पुलिस की हिरासत में है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमरिया एवं अनु. अधि. पुलिस उमरिया के निर्देशन/मार्गदर्शन में नौकरी दिलाने के नाम पर 4.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को चौकी सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा बुधवार को रीवा जिले से पकड़ा गया है।
विज्ञापन
दिनांक 11.09.2024 को फरियादी सुखसेन प्रजापति उम्र 24 साल निवासी ग्राम चंदवार और उसके अन्य तीन साथियाें द्वारा एक व्यक्ति जो कि विकटगंज उमरिया में किराये से रहता था। अपना नाम केशव प्रजापति बताया था। उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि केशव प्रजापति नामक व्यक्ति द्वारा अपने आप को जिला पंचायत में आजीविका मिशन का सहायक प्रबंधक बताकर जिला पंचायत में नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर चारो से कुल 4.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर लिया है। वर्तमान पते पर नहीं है और फोन बंद कर लिया है।
विज्ञापन
आवेदकों की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 463/24 धारा 318 (4) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले में पुलिस अधीक्षक उमरिया निवेदिता नायडू द्वारा विवेचना अधिकारी को आरोपी की पता-तलाश हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मामले में विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान शिवकुमार प्रजापति पिता मोहनलाल प्रजापति उम्र 31 साल निवासी ग्राम सरई जिला रीवा के रूप में हुई। विवेचना/आरोपी को पकड़ने की कोशिश के दौरान घटना के पूर्व एवं बाद आरोपी के प्रदेश के अलग-अलग जिला में रहने एवं छिपने के लिये ठिकाने बदलने के तकनीकी साक्ष्य प्राप्त हुये। पुलिस टीम द्वारा आरापी के संभावित सभी स्थानों पर दबिश देते हुये न मिलने पर अपने मुखबिर तैयार किये गये आरोपी काफी चालाकी से अपने आप का छिपा रहा था। परंतु पुलिस के जारी प्रयासों से अंततः पुलिस टीम को आरोपी का जिला रीवा में पकड़ने में सफलता मिली।
विज्ञापन
इनकी रही भूमिका
उपराेक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी काेतवाली उनि बालेन्द्र शर्मा, चौकी प्रभारी सिविल लाईन उनि बृजकिशाेर गर्ग, प्र.आर. शिषिर, आर. सैय्यद मराज, आर नीलेश, आर कृष्णा कापसे, आर, नरबद एवं साइबर सेल से संदीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।
