फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News Security increased in Sanjay Gandhi Thermal Power Station

Umaria News: संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में बढ़ाई गई सुरक्षा, अनावश्यक व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित

Thu, 08 May 2025 01:31 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Thu, 08 May 2025 01:31 PM IST
सार

उमरिया जिले में स्थित संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां पर अनावश्यक व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित किया गया है।

विज्ञापन
Umaria News Security increased in Sanjay Gandhi Thermal Power Station
संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली स्थित संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। भारत-पाकिस्तान के बीच उत्पन्न तनावपूर्ण हालातों के मद्देनजर विद्युत केंद्र की सीमा में अनावश्यक व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन ने यह निर्णय एहतियातन तौर पर लिया है ताकि किसी भी संभावित खतरे से केंद्र की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।

विज्ञापन


केंद्र के मुख्य अभियंता के. त्रिपाठी ने बताया कि जबलपुर से प्राप्त उच्चस्तरीय निर्देशों के तहत यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश की सुरक्षा स्थिति को देखते हुए संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। ऐसे में केंद्र की कालोनी सहित पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सात मौत के आरोपी डॉक्टर नरेंद्र यादव को दमोह लेकर आई छत्तीसगढ़ पुलिस, पूछताछ के लिए लेकर गई थी बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब केवल आवश्यक और प्राधिकृत व्यक्तियों को ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों और निवासियों से अनुरोध किया गया है कि वे सुरक्षा कर्मियों द्वारा की जा रही जांच प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करें। परिसर के अंदर और बाहर के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है तथा समय-समय पर औचक निरीक्षण भी किए जा रहे हैं।


मुख्य अभियंता ने यह भी कहा कि यह कदम केवल वर्तमान सुरक्षा परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है और यह अस्थायी व्यवस्था है, जो स्थिति सामान्य होने पर समीक्षा के उपरांत समाप्त की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: सेना की कार्रवाई पर शंकराचार्य सदानंद बोले- पाकिस्तान आंतकियों को सौंप देता तो ये स्थिति न आती

विद्युत केंद्र प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों और कर्मचारियों से संयम बरतने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में संयम और जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है और सभी को मिलकर इस चुनौतीपूर्ण समय में सहयोग करना चाहिए। यह कदम संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र की संरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति प्रशासन की सजगता और प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed