फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   SDM stopped students of Scheduled Caste Girls Hostel from meeting collector to complain poor quality food

Umaria: खराब भोजन की शिकायत करने पहुंची छात्रावास की छात्राएं को SDM ने वापस भेजा, कलेक्टर से नहीं मिलने दिया

Thu, 05 Dec 2024 09:19 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Thu, 05 Dec 2024 09:19 AM IST
सार

छात्राओं ने शिकायत की कि उन्हें समय पर खाना और नाश्ता नहीं दिया जाता है। मेन्यू के अनुसार कुछ भी नहीं मिलता है। दाल और सब्जी इतनी पतली होती है कि पानी जैसी लगती है।

विज्ञापन
SDM stopped students of Scheduled Caste Girls Hostel from meeting collector to complain poor quality food
कलेक्टर क इंतजार करती छात्राये

विस्तार

उमरिया जिला मुख्यालय स्थित बालिका अनुसूचित जाति छात्रावास की छात्राएं वार्डन के व्यवहार और गुणवत्ताहीन भोजन की शिकायत को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। कलेक्ट्रेट कार्यालय में छात्राओं से बात करने के बाद एसडीएम ने उन्हें मीडिया और कलेक्टर से मिलने से रोक दिया। छात्राओं के परिजनों ने एसडीएम पर अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं। छात्रावास में रहकर अध्ययन कर रही छात्राओं और उनके अभिभावकों ने वार्डन पर गुणवत्ताहीन भोजन देने और दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन


एक छात्रा के पिता संतोष चौधरी निवासी ग्राम खरहाडांड़ ने बताया कि उनकी बेटी 12वीं कक्षा में है और एक्सीलेंस स्कूल में पढ़ती है। बेटी का कहना है कि छात्रावास में हमें भर पेट भी भोजन नहीं दिया जा रहा है। वहीं, हॉस्टल में रहने वाले छात्राओं की तबीयत खराब होती है तो अधीक्षिका रीना सिंह कहती हैं कि इन्हें मर जाने दो, कहीं दवा कराने नहीं ले जाना। संतोष चौधरी ने कहा कि इसकी शिकायत करने मैं बेटी को लेकर कलेक्टर से मिलने आया था। इस दौरान एसडीएम मैडम ने अभद्रता की। उन्होंने कहा- अपनी लड़की को घर ले जाओ, यहां मत रखो। उन्होंने कलेक्टर से मुलाकात नहीं करवाई। इसके बाद एसडीएम और तहसीलदार की उपस्थिति में छात्राओं को सरकारी गाड़ियों में भरकर हॉस्टल वापस भेज दिया गया। उन्हें अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया।
विज्ञापन


समय पर नहीं मिल रहा खाना
छात्राओं ने शिकायत की कि उन्हें समय पर खाना और नाश्ता नहीं दिया जाता है। मेन्यू के अनुसार कुछ भी नहीं मिलता है। दाल और सब्जी इतनी पतली होती है कि पानी जैसी लगती है। छात्राओं का आरोप है कि उनसे छात्रावास में काम भी करवाया जाता है, जैसे घास छिलवाना और सब्जियां लगवाना। मना करने पर धमकी दी जाती है कि वे ऊपर शिकायत करेंगी और हॉस्टल से निकाल देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने जताई नाराजगी
छात्राओं के परिजनों ने वार्डन की शिकायत करते हुए कहा कि जब हमारी बेटियां हॉस्टल में हैं तो उनकी जिम्मेदारी वार्डन की है। लेकिन, वार्डन उनकी सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान नहीं रख रही हैं। परिजनों ने यह भी बताया कि जब उन्होंने वार्डन से बात की तो वह उनकी बातों को अनसुना कर उल्टा-सीधा बोलने लगीं।

 
सरकारी दावे और जमीनी हकीकत में अंतर
प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति और जनजाति की बालिकाओं को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं देने का दावा करती हैं। लेकिन, एसडीएम और वार्डन का यह रवैया इन दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है। ऐसे में छात्राएं वार्डन की मनमानी और प्रशासनिक सहायता न मिलने के बीच अपना भविष्य कैसे सुरक्षित करेंगी, यह सवाल बना हुआ है।
 

कलेक्टर क इंतजार करती छात्राये

कलेक्टर का इंतजार करती छात्राएं

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed