फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sanjay Gandhi Thermal Power Station rendered 60 soldiers unemployed

Umaria News: संजय गांधी ताप विद्युत गृह ने 60 सैनिकों को निकाला, 20 साल से दे रहे थे सेवाएं

Sat, 21 Sep 2024 02:41 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sat, 21 Sep 2024 02:41 PM IST
सार

बाहर निकाले गए श्रमिकों का आरोप है कि पावर जनरेटिंग कंपनी के द्वारा आर्मी के सैनिकों की नियुक्ति की जा रही है, जिनकी उम्र लगभग 65 से 70 वर्ष है। प्रभावित श्रमिकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन

विस्तार

उमरिया जिले के पाली क्षेत्र अंतर्गत संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में ठेके पर काम कर रहे सुरक्षा सैनिकों को बिना किसी आदेश के कार्यमुक्त कर दिया गया। जिसके बाद उनके सामने खाने-पीने तक का संकट खड़ा हो गया है। लगभग 20 वर्षों से लगातार विद्युत गृह की सुरक्षा में अपनी सेवाएं दे रहे इन सुरक्षा सैनिकों को अचानक एक आदेश के तहत बेरोजगार कर दिया गया।

विज्ञापन


यह मामला संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र, बिरसिंहपुर का है, जहां भारत सिक्योरिटी के अंतर्गत लगभग 20 वर्षों से विद्युत गृह की सुरक्षा में लगे श्रमिकों को 6 सितंबर 2024 को अचानक हटा दिया गया। बताया गया है कि 60 श्रमिक ऐसे हैं जो डूब क्षेत्र से प्रभावित भी हैं, जिससे उनके समक्ष जीवनयापन का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन


श्रमिकों का आरोप है कि पावर जनरेटिंग कंपनी के द्वारा आर्मी के सैनिकों की नियुक्ति की जा रही है, जिनकी उम्र लगभग 65 से 70 वर्ष है। इन्हें 25,000 से 30,000 रुपये वेतन पर रखा जा रहा है, जबकि उन्हें हटाकर उनका शोषण किया जा रहा है। सभी प्रभावित श्रमिकों ने इस मामले को लेकर एसडीएम, पाली के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed