फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Woman’s Luck Shines in Panna: Finds 4 Diamonds at Once, Weighing Over 5 Carats in Total, Worth Around ₹10 Lakh

पन्ना में चमकी महिला की किस्मत: रातोंरात बनी लखपति, एक साथ मिले चार हीरे; कुल वजन पांच कैरेट से ज्यादा

Fri, 02 Oct 2026 04:07 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: पन्ना ब्यूरो Updated Fri, 02 Oct 2026 04:07 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पन्ना में झांसी निवासी गुड्डी श्रीवास को सरकोहा क्षेत्र की निजी खदान में एक साथ चार हीरे मिले। इनका कुल वजन पांच कैरेट से अधिक बताया गया है और अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। गुड्डी ने सभी हीरे हीरा कार्यालय में जमा करा दिए हैं, जिनकी आगामी नीलामी होगी।

विज्ञापन
Woman’s Luck Shines in Panna: Finds 4 Diamonds at Once, Weighing Over 5 Carats in Total, Worth Around ₹10 Lakh
पन्ना की खदान से महिला को मिले चार हीरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पन्ना की धरती एक बार फिर बेशकीमती हीरों को लेकर सुर्खियों में है। यहां उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक महिला की किस्मत उस वक्त चमक उठी, जब उसे एक ही खदान से एक साथ चार हीरे मिले। चारों हीरों का कुल वजन पांच कैरेट से अधिक बताया जा रहा है। इन हीरों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी जा रही है। महिला ने सभी हीरों को पन्ना के हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पन्ना के सरकोहा क्षेत्र में स्थित निजी खदान में उत्तर प्रदेश के झांसी की रहने वाली गुड्डी श्रीवास ने हीरा तलाशने के लिए खदान लगाई थी। लंबे समय से मेहनत कर रही गुड्डी श्रीवास को आखिरकार वह सफलता मिल गई, जिसका इंतजार हीरा खदान में काम करने वाले हर व्यक्ति को रहता है। खदान में काम के दौरान गुड्डी श्रीवास को एक साथ चार हीरे मिले। चारों हीरों का कुल वजन 5 कैरेट से अधिक बताया जा रहा है। जैसे ही हीरे मिलने की जानकारी सामने आई, महिला और उसके परिवार में खुशी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल हत्याकांड: केयरटेकर ने क्यों की रिटायर्ड आईएएस की हत्या? लूट या सुपारी किलिंग, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड्डी श्रीवास ने हीरों को अपने पास रखने के बजाय नियमानुसार पन्ना के हीरा कार्यालय में जमा कराया है। अब इन हीरों को आगामी नीलामी में रखा जाएगा। नीलामी के बाद इनकी वास्तविक कीमत सामने आएगी। फिलहाल इन चारों हीरों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।


झांसी से आकर पन्ना में लगाई खदान
गुड्डी श्रीवास का कहना है कि वह झांसी की रहने वाली हैं और पन्ना में रहकर हीरा खदान में काम कर रही थीं। एक साथ चार हीरे मिलने से वह बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि हीरों की नीलामी से मिलने वाली राशि का उपयोग वह अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और घर-गृहस्थी की जरूरतों को पूरा करने में करेंगी।

रातों-रात बनी लखपति
पन्ना की धरती कब किसकी किस्मत बदल दे, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। सरकोहा की निजी खदान में गुड्डी श्रीवास को मिले चार हीरे भी इसी उम्मीद की कहानी बयां कर रहे हैं। अब सभी की नजर इन हीरों की नीलामी पर है, जहां इनकी वास्तविक कीमत तय होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed