फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Engineer Suspended After Lawyer’s Electric Shock Death, Action Taken Against Executive Engineer

भोपाल: बिजली के खंभे से करंट लगने से वकील की मौत मामले में इंजीनियर सस्पेंड, ईई पर भी एक्शन

Fri, 02 Oct 2026 09:37 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 02 Oct 2026 09:37 PM IST
सार

भोपाल में बिजली के खंभे से करंट लगने से वकील और भाजयुमो नेता दिव्यऋषि तिवारी की मौत के मामले में नगर निगम ने कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट के बाद सहायक यंत्री सुमित सिंह को निलंबित कर दिया गया, जबकि कार्यपालन यंत्री आशीष श्रीवास्तव के निलंबन का प्रस्ताव भेजा गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्व. दिव्यऋषि तिवारी के निवास पहुंचकर परिजन को सांत्वना दी। 

विज्ञापन
Bhopal: Engineer Suspended After Lawyer’s Electric Shock Death, Action Taken Against Executive Engineer
सीएम यादव ने मृतक दिव्यऋषि तिवारी के परिहनों से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के डीबी मॉल के सामने बिजली के खंभे से करंट लगने के कारण वकील व भाजयुमो नेता दिव्यऋषि तिवारी की मौत के मामले में भोपाल नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। जांच समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद नगर निगम आयुक्त ने ऊर्जा विभाग के प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कार्यपालन यंत्री (विद्युत) आशीष श्रीवास्तव को निलंबित करने प्रस्ताव भेजा है। वहीं, नगर निगम भोपाल के सहायक यंत्री (विद्युत) सुमित सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर लापरवाही और कर्तव्यों के निर्वहन में उदासीनता बरतने का आरोप है। नगर निगम की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश के मुताबिक, सुमित सिंह लोक निर्माण विभाग (विद्युत/यांत्रिकी) के उप संभाग राजगढ़ में उपयंत्री के पद पर पदस्थ थे। उन्हें प्रतिनियुक्ति पर नगर पालिक निगम भोपाल में सहायक यंत्री (विद्युत) के रिक्त पद पर समान सामर्थ्य/वेतनमान में आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शाह के दौरे से भोपाल में बदली ट्रैफिक व्यवस्था: आज शाम से कई रास्तों पर डायवर्जन; कल भेल क्षेत्र में भी बदलाव
विज्ञापन


27 सितंबर को हुई थी युवक की मौत
बता दें, 27 सितंबर 2026 को डीबी मॉल के सामने बिजली के खंभे से करंट लगने के कारण दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई थी। घटना के बाद कलेक्टर भोपाल ने 28 सितंबर को चार सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। जांच समिति ने घटना की जांच कर अपनी रिपोर्ट शुक्रवार को नगर निगम को सौंपी। रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर संबंधित दायित्वों में लापरवाही और उदासीनता सामने आने के बाद सहायक यंत्री सुमित सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। वहीं, भोपाल नगर निगम में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कार्यपालन यंत्री आशीष श्रीवास्वत को को भी निलंबित करने की अनुशंसा जांच समिति ने की है। नगर निगम आयुक्त ने आशीष श्रीवास्तव को निलंबित करने का प्रस्ताव ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव को भेजा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रिटायर्ड आईएएस हत्याकांड: आरोपी ने मोबाइल में सिम लगाई तो मथुरा में मिली लोकेशन, तीन राज्यों की पुलिस एक्टिव

सीएम ने स्व दिव्यऋषि परिजनों से की मुलाकात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को युवा अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्व  दिव्यऋषि तिवारी के पत्रकार कॉलोनी स्थित निज निवास पहुंचकर शोकाकुल परिजन को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. दिव्यऋषि के पिता आनंद तिवारी, माता  रविकला तिवारी, भाई दिव्यांकु तिवारी एवं युगान्तर तिवारी से मिलकर आत्मीय संवेदनाएं व्यक्त कीं और सभी को ढांढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed