फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panic in Mudguri village due to movement of tiger, many cattle attacked

Umaria News: बाघ की मूवमेंट से मुड़गुड़ी गांव में दहशत, कई मवेशियों को हमला कर किया घायल

Wed, 04 Dec 2024 02:18 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Wed, 04 Dec 2024 02:18 PM IST
सार

मवेशियों पर हमला करने वाले बाघ ने कुछ दिन पहले मुड़गुड़ी में एक युवक पर भी हमला किया था। नदी के किनारे बाघ की लगातार मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत है। 

विज्ञापन
Panic in Mudguri village due to movement of tiger, many cattle attacked
*मुड़गुड़ी में मौजूद सामुदायिक गौशाला*

विस्तार

उमरिया जिले के अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम मुड़गुड़ी स्थित सामुदायिक गौशाला के कई मवेशियों पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य मवेशी बाघ के हमले में घायल है। घटना की जानकारी जिम्मेदार पशु चिकित्सकों को दी गई, लेकिन पशु स्वास्थ्य कर्मियों के समय पर नहीं पहुंचने की वजह से एक बछड़े की भी मौत मौत हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुड़गुड़ी की सामुदायिक गौशाला में करीब 150 मवेशी हैं। सोमवार की दोपहर गौशाला कर्मी मवेशियों को पानी पिलाने के लिए भदार नदी ले गए, जो गौशाला के करीब ही बहती है। इस दौरान झाड़ियों में छिपे बाघ ने मवेशियों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक गाय को मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य मवेशियों पर गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


गौशाला कर्मियों ने घटना की जानकारी पशु स्वास्थ्य कर्मियों को दी, लेकिन उनकी अनुपस्थिति के कारण एक गाय की मौत के बाद एक बछड़े ने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इसी मुड़गुड़ी में एक बाघ ने स्थानीय निवासी सजेश कोल पर भी हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गांव के पास स्थित भदार नदी के किनारे बाघ की लगातार मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। बाघ के हमलों के कारण मवेशियों की हो रही लगातार मौतों से ग्रामीण काफी चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed