फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shardiya Navratri Maa court will be decorated from first day of Navratri in Umaria

Shardiya Navratri: उमरिया में नवरात्रि के प्रथम दिन से सजेगा मां का दरबार, जगत जननी के आने की तैयारी हुई पूरी

Wed, 02 Oct 2024 07:12 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Wed, 02 Oct 2024 07:12 PM IST
सार

दरबार में जवारा बोए जाने की प्रथा सदियों से चली आ रही है। वहीं, कलश की स्थापना की भी की जाती है। मंदिर से जुड़े सूत्रों की मानें तो नवरात्रि की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। वहीं, पुलिस व प्रशासन ने भी यहां की व्यवस्थाओं को लेकर सजगता बरत रही है।

विज्ञापन
Shardiya Navratri Maa court will be decorated from first day of Navratri in Umaria
मां बिरासिनी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदिशक्ति जगत जननी मां के आने का समय अब हो गया है। जहां गुरुवार को मां अपने दिव्य रूपों में दर्शन देने वाली है। मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे भारत के कोने-कोने में मां की सुंदर कलाकृतियां विराजमान होंगी। जहां उमरिया जिले के अंतर्गत भी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जहां प्रसिद्ध नगरी बिरासिनी देवी मंदिर बिरसिंहपुर पाली में शारदीय नवरात्रि की भव्य तैयारियां पूरे जोर शोर से की जा चुकी है।

विज्ञापन


जहां मंदिर एवं कलश के साथ जवारा ग्रह की साफ-सफाई, विद्युत साज सज्जा, पूजन हवन मुंडन संस्कारों के साथ प्रसाद वितरण, देवी भगत गीत आदि की उत्तम व्यवस्था के लिए मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष अनुविभागीय दंडाधिकारी पाली टीआर नाग एवं तहसीलदार पाली सनद कुमार व्यवस्था को बेहतर चाक-चौबंद करने में दिन रात लगे हुए हैं।
विज्ञापन


लाखों लोग करेंगे मां का दर्शन
जगत जननी मां बिरासिनी का नवरात्रि पर्व सम्पूर्ण क्षेत्र में अपना विशिष्ट स्थान रखता है। यहां इस पर्व में दूर-दूर से भारी संख्या में दर्शनार्थियों का आगमन होता है और यहां पर सैकडों वर्षों से जवारा कलशों की स्थापना की भी यहां परंपरा है, जो अनवरत चलती है। हजारों जवारा और ज्योति कलशों का यह पुण्य उत्सव नित नए विशेषताओं से दर्शनीय होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ दिन में नौ रूपों में देगी मां दर्शन
मां बिरासिनी देवी मंदिर का नवरात्रि पर्व पूरे नौ दिनों मां नौ रूपों में देगी दर्शन। कलश स्थापना बैठकी कल यानी तीन अक्तूबर को है। नौंवे दिन 11 अक्तूबर (शुक्रवार) को मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा बुलाए गए हैं। जहां हजारों कलश जवारों का प्रख्यात जुलूस मंदिर प्रांगण से पूरी भव्यता के साथ निकलेगा।

सारी मनोकामना होती है पूर्ण
ऐसी मान्यता है कि माता बिरासिनी के दरबार में हर व्यक्ति की मनोकामना पूरी होती है। यही वजह है कि यहां देश के अन्य क्षेत्र व राज्यों से भी लोग मां बिरासिनी के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए आया करते हैं और अपनी मनोवांछित मुरादें भी मांगते हैं। साथ वह पूर्ण भी होती है। बिरसिंहपुर पाली में मां बिरासिनी के दरबार में पूरे नवरात्रि में नौ दिनों तक भक्तिमय माहौल तो रहता ही है। इसके साथ सामान्य दिनों में भी यहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है। यहां हर कोई अपनी मन्नतें लेकर आता है। वहीं, जिनकी मन्नतें पूरी हो चुकी होती हैं वे प्रसाद आदि लेकर यहां चढ़ावा चढ़ाते हैं।


वहीं, इस दरबार में जवारा बोए जाने की प्रथा सदियों से चली आ रही है। वहीं, कलश की स्थापना की भी की जाती है। मंदिर से जुड़े सूत्रों की मानें तो नवरात्रि की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। वहीं, पुलिस व प्रशासन ने भी यहां की व्यवस्थाओं को लेकर सजगता बरत रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed