फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mahila Congress took out a candle march against rape, accused the government of inaction

Umaria News: महिला कांग्रेस ने दुष्कर्म की घटना के विरोध में निकाला कैंडल मार्च, सरकार पर लगाए गभीर आरोप

Thu, 13 Mar 2025 08:40 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Thu, 13 Mar 2025 08:40 AM IST
सार

महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिससे पुलिस कार्रवाई करने में असमर्थ है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Mahila Congress took out a candle march against rape, accused the government of inaction
महिला कांग्रेस ने दुष्कर्म के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

विस्तार

भोपाल में आदिवासी युवती के साथ हुए दुष्कर्म और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में महिला कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर आक्रोश जताया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और सरकार पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिससे पुलिस कार्रवाई करने में असमर्थ है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नवजात और प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल में परिजन ने किया हंगामा, इलाज में लापरवाही के लगे आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कैंडल मार्च का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक अजय सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर अपराध के बावजूद सरकार का रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा और अन्य नेताओं ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस इस मामले को सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाएगी।


ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के तीन जिलों का पारा 39 डिग्री पार, आज भी ऐसा ही रहेगा मौसम, होली बाद और बढ़ेगी गर्मी

प्रदर्शन में शामिल नेता और कार्यकर्ता
प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुरदास सचदेव, त्रिभुवन प्रताप सिंह, अमृतलाल यादव, मयंक सिंह, रघुनाथ सोनी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा ब्लॉक अध्यक्ष शिशुपाल यादव, अशोक गौंटिया, सेवादल अध्यक्ष संतोष सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र सिंह अब्बू, महिला कांग्रेस की शकुंतला धुर्वे, अंजू सिंह, सावित्री सिंह, पार्षद रामायणवती कोल, सितारा बी, रेखा सिंह, उत्तरा लोधी सहित कई महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में सेवादल यूथ विंग के जिलाध्यक्ष संदीप यादव, मुकेश प्रताप सिंह, विक्रम सिंह, अयाज खान, पी.एन. राव, ताजेंद्र सिंह, सोमचंद वर्मा, मनीष शर्मा, मंगल सिंह, किशोर सिंह, रमेश रिछारिया, शंकर सिंह, राजेंद्र महोबिया, रोहित तिवारी, आस्तिक रिछारिया, लक्ष्मी गुप्ता सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी मार्च में भाग लिया।

महिला कांग्रेस की प्रमुख मांगें
महिला कांग्रेस की प्रमुख मांग है कि सरकार अविलंब आरोपियों को गिरफ्तार करे और पीड़िता को न्याय दिलाए। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed