फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria Madhya Pradesh Permanent Workers Welfare Association submitted memorandum to Collector name of CM

Umaria News: मध्यप्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ ने सीएम के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जानें क्या है मांग

Tue, 19 Nov 2024 07:46 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Tue, 19 Nov 2024 07:46 PM IST
सार

मध्यप्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ उमरिया ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही अपनी मांगों को पूरा करने की बात कही है।

विज्ञापन
Umaria Madhya Pradesh Permanent Workers Welfare Association submitted memorandum to Collector name of CM
प्रदर्शन करते मध्यप्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ जिला उमरिया के द्वारा प्रदेश सचिव विनोद भट्ट की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर उमरिया को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन सौंपते हुए विनोद भट्ट ने बताया गया कि सामान्य वन मंडल उमरिया एवं बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया में कार्यरत सुरक्षा श्रमिक अपने जान की परवाह किए बगैर वन एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा करते हैं।

विज्ञापन


हाथी, बाघ और तेंदुआ पकड़ना आदि कार्य कुशलता पूर्वक करते हैं। साथ ही स्थाई कर्मी एवं सुरक्षा श्रमिक वन विभाग का 50 प्रतिशत कार्य करते हैं। लेकिन समय से इन्हें मजदूरी नहीं दी जाती। शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधाएं भी नहीं दी जा रही। वन विभाग के सुरक्षा श्रमिकों एवं स्थाई कर्मियों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश व्याप्त है। कई बार संघ के माध्यम से महोदय जी से निवेदन किया गया, लेकिन आज भी समस्याएं ज्यो की त्यो बनी हुई हैं।
विज्ञापन


ज्ञापन के माध्यम से संघ पुनः निवेदन करता है कि मांग पत्र अनुसार स्थानीय समस्याओं का समाधान करने की कृपा करें। ताकि वन सुरक्षा में लगे जमीनी कर्मचारियों के बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित रहे। इस दौरान मध्यप्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed