फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Leopard's body found in suspicious circumstances

Bandhavgarh Tiger Reserve: संदिग्ध हालत में मिला तेंदुए का शव, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मचा हड़कंप

Mon, 02 Jun 2025 10:50 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Mon, 02 Jun 2025 10:50 AM IST
सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर जोन में एक नर तेंदुए का शव संदिग्ध हालात में मिला। प्रारंभिक जांच में चोटों के निशान पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है और आपराधिक साजिश की आशंका पर नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन
Leopard's body found in suspicious circumstances
मृत तेंदुए का शव

विस्तार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर जोन में एक नर तेंदुए का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से वन विभाग और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। यह घटना करौंदिया क्षेत्र के कक्ष क्रमांक पीएफ 619 की है, जहां सुबह क्षेत्रीय कर्मचारियों को गश्त के दौरान तेंदुए का शव दिखाई दिया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच शुरू की गई। क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और डॉग स्क्वॉड की मदद से आसपास के इलाके में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही फील्ड स्टाफ द्वारा पैदल गश्त भी लगातार जारी है, ताकि किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि के संकेत मिल सकें।
विज्ञापन


पनपथा बफर परिक्षेत्र के अधिकारी एसएस मार्को ने बताया कि मृत तेंदुआ लगभग चार वर्ष का नर था। शव के परीक्षण के दौरान उसके शरीर पर बाहरी चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे यह मामला संदिग्ध बन गया है। वन्य चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम किया और आवश्यक नमूने सुरक्षित किए हैं। प्राथमिक जांच में किसी शिकारी जाल या अन्य अवैध गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जो तेंदुए की मौत के वास्तविक कारण का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में भालू के हमले में घायल हुआ ग्रामीण, वन विभाग टीम ने पहुंचाया अस्पताल


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पतौर परिक्षेत्र में भी एक तेंदुए का कंकाल बरामद हुआ था, जो लगभग 12 दिन पुराना बताया गया था। इस घटना के बाद से ही टाइगर रिजर्व क्षेत्र में निगरानी और सख्ती बढ़ा दी गई थी, लेकिन अब एक और तेंदुए की मौत ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें- बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के पास मिला तेंदुए का कंकाल, मौत के कारणों की जांच शुरू

वन विभाग ने तेंदुए के शव का नियमानुसार अंतिम संस्कार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम के आधार पर यदि किसी प्रकार की आपराधिक साजिश की पुष्टि होती है, तो अज्ञात लोगों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पूरा मामला जांच के अधीन है और वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो, तो वह तत्काल विभाग को सूचित करें, ताकि दोषियों को चिन्हित किया जा सके और इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed