फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News Leopard dies under suspicious circumstances forest department team is investigating

Umaria News: तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच कर रही वन विभाग की टीम

Tue, 03 Sep 2024 05:23 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Tue, 03 Sep 2024 05:23 PM IST
सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत वन गश्ती के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में एक तेंदुए का शव मिला है, जिसकी जांच पर वन अमला जुटा हुआ है।

विज्ञापन
Umaria News Leopard dies under suspicious circumstances forest department team is investigating
तेंदुए की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत वन विभाग की टीम को वन गश्ती के दौरान दो सितंबर को यह सूचना मिली थी कि एक तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। जब पास जाकर देखा गया तो मादा तेंदुए की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, दो सितंबर को वन गश्ती के दरमियान शाम के समय वन परिक्षेत्र धमोखर के बीच सकरिया अंतर्गत कक्ष क्रमांक आरएफ-104 में एक वयस्क मादा तेंदुआ मृत अवस्था में दिखाई दिया, जिसे एनटीसीए के गाइड लाइन के अनुसार, आज यानी तीन सितंबर को पशु चिकित्सालय के दल के द्वारा पीके वर्मा उप संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया की उपस्थिति में शव विच्छेदन का कार्य किया गया।
विज्ञापन


बता दें कि जहां शव विच्छेदन के उपरांत मृत मादा तेंदुआ के शव को लकड़ी की चिता में रखकर उसके ऊपर आग लगा दी गई। साथ ही शव को पूर्ण रूपेण जलाकर नष्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed