फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria Ganja recovered from car In midnight raid contraband worth 12 lakhs was confiscated along with accused

Umaria News: कार से निकला गांजा...आधी रात हुई रेड में आरोपियों सहित 12 लाख कीमत का मशरूका जब्त

Tue, 13 Aug 2024 06:20 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Tue, 13 Aug 2024 06:20 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने गांजे के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Umaria Ganja recovered from car In midnight raid contraband worth 12 lakhs was confiscated along with accused
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया कोतवाली पुलिस को सोमवार देर रात भारी तादात में अवैध मादक पदार्थ (गांजा) तस्करी के दौरान जब्त करने में कामयाबी मिली है। इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए एसपी निवेदिता नायडू ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस मामले से जुड़े सभी पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने इस प्रभावी कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी बालेन्द्र शर्मा सहित कोतवाली पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस रेड में आरोपियों समेत गांजे की बड़ी खेप एवं अवैध परिवहन में शामिल कार को भी जब्त कर लिया गया है। इस मौके पर एडिशनल एसपी पीएस महोबिया, एसडीओपी नागेंद्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी बालेन्द्र शर्मा सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। प्रेस वार्ता में एसपी निवेदिता नायडू ने बताया कि इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी बालेन्द्र शर्मा सहित स्टाफ बृज किशोर गर्ग, सुभाष यादव, दिलीप गुप्ता, विनोद प्रजापति, ओमकार सिंह, आदर्श, राजकुमार, चन्दन पाटीदार, दुर्गेश ककोडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
विज्ञापन


यूपी पासिंग थी कार
गांजे की अवैध तस्करी में आरोपियों ने यूपी पासिंग की स्विफ्ट कार यूपी-79 एम-7629 इस्तेमाल की है। इसी कार में आरोपी उत्तम सिंह उम्र 54 वर्ष निवासी मझगवां सबसे आगे की सीट पर बैठा था। बाकी तीन आरोपी अनुपम शर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी करौंदी खुर्द जिला कटनी, जितेंद्र कुमार तिवारी उम्र 30 वर्ष निवासी संत नगर जिला सतना, अनिल कुमार सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी करसरा जिला सतना पीछे बैठे थे। इस कार का चालन पंकज पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी नवगवा मानपुर कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि मुखबिर की जानकारी पर अमहा फाटक के पास रविवार-सोमवार की दरमियानी रात कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी की। कुछ देर में ही मुखबिर के बताए अनुसार मौके पर जैसे ही स्विफ्ट कार पहुंची, पुलिस एक्टिव हुई और हिरासत में लेने का प्रयास की। आरोपियों को पुलिस की तत्परता पर शक हुआ और पकड़े जाने के डर से ड्राइवर कार को तेज भगाने का प्रयास किया। परंतु आगे स्पीड ब्रेकर था, जिस वजह से सभी आरोपी पकड़े गए। बाद में पुलिस को डिक्की में रखी दो काली बोरी दिखी, जिसे खंगालने पर करीब 50 किलो शहडोल की ओर तस्करी के लिए जा रहा गांजा जब्त किया गया है।


मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रम 413/24 धारा 8/20 बी एनडीपीएस के तहत प्रकरण कायम कर आरोपियों को सम्मानीय न्यायालय में पेश किया है। कुल मिलाकर पुलिसिया रेड में करीब 12 लाख की मशरूका जब्त किया गया है। मामले में अभी ये साफ नहीं हो सका है कि गांजे की तस्करी में शामिल आरोपी कहां से माल उठाए थे और कहां शिफ्ट करने जा रहे थे। हालांकि, अनुमान है कि पुलिस इन्वेस्टिगेशन में जल्द मामले से जुड़े सभी तथ्य सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed