फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Great news for butterfly lovers, most found species of butterfly

Umaria News: बटरफ्लाई लवर के लिए आई बड़ी खुशखबरी, सबसे अधिक मिली तितली की प्रजाति

Sun, 22 Sep 2024 10:02 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sun, 22 Sep 2024 10:02 PM IST
सार

MP News: मध्य प्रदेश के जंगल में लोगों को लुभाने के लिए केवल जंगली जानवर ही नहीं है, बल्कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पेड़ पौधों के अलावा पशु और पक्षी तथा अब तितली भी ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हुई देखी जा रही है।

विज्ञापन
Great news for butterfly lovers, most found species of butterfly
सबसे अधिक मिली तितली की प्रजाति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के जंगल में लोगों को लुभाने के लिए केवल जंगली जानवर ही नहीं है, बल्कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पेड़ पौधों के अलावा पशु और पक्षी तथा अब तितली भी ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हुई देखी जा रही है। जहां अक्सर पानी के किनारे और घने जंगलों में अक्सर रंग-बिरंगे तितली पाए जाते हैं। इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं मिली जानकारी के अनुसार बांधवगढ़ में सबसे अधिक ऐसी प्रजाति है तितली की जो लोगों को आकर्षित करती हैं।
विज्ञापन


आपको बता दें कि बांधवगढ़ में चल रहे 2 दिवसीय प्रथम तितली सर्वेक्षण का आज दिनांक 22/09/2024 को समापन हुआ है। जहां बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के सभी 9 परिक्षेत्रो में 10 राज्यों से आये 60 से अधिक प्रतिभागियों ने कैंपों में रुककर 2 दिवस तक यह सर्वेक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन


सर्वेक्षण में प्राप्त प्राथमिक जानकारी के अनुसार 100 से अधिक तितली प्रजातियां रिकॉर्ड की गयी है, इनमें से कुछ दुर्लभ प्रजातियां भी है जो आसानी से नहीं दिखती, जैसे कॉमन रेड ऑय, ब्लैक राजा, फॉरगेट में नोट, किंग क्रो, इंडियन डार्टलेट आदि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व प्रबंधन ने तितलियों के संरक्षण हेतु वाइल्डलाइफ नेचर कन्जर्वेसी की सहायता से यह सर्वे संपन्न कराया। प्रबंधन की ओर से क्षेत्र संचालक गौरव चौधरी, उप संचालक पीके वर्मा, सहायक संचालक पनपथा एफएस निनामा, सहायक संचालक मानपुर बीएस उप्पल एवं समस्त परिक्षेत्राधिकारी एवं स्टाफ मौजूद रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed