फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Government of India selected District Education Training Institute of Umaria

MP: जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किया चयनित, 15 करोड़ का प्रस्ताव भेजा

Wed, 25 Sep 2024 06:22 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Wed, 25 Sep 2024 06:22 PM IST
सार

MP: उमरिया जिला मुख्यालय स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट को भारत सरकार ने उत्कृष्टता केंद्र के रूप में चयनित करते हुए संस्थान में संसाधन एवं सुविधाओं के विस्तार हेतु 15 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं और जरूरत के विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Government of India selected District Education Training Institute of Umaria
जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिला मुख्यालय स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट को भारत सरकार ने उत्कृष्टता केंद्र के रूप में चयनित करते हुए संस्थान में संसाधन एवं सुविधाओं के विस्तार हेतु 15 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं और जरूरत के विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षा के क्षेत्र में जाने वाले छात्रों के शिक्षकीय कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाता है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा अपनी स्थापना के बाद से ही लगातार उत्कृष्ट कार्य किए जाकर यह स्थान हासिल किया है। जिला प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षा के क्षेत्र में जाने वाले शिक्षकों को शिक्षकीय दायित्व पढ़ाने का काम किया जाता है। उमरिया के डाइट में आरंभ काल से छात्रों को अध्यापन कार्य के अलावा छात्रों की नींव कैसे मजबूत हो के बारे में पढ़ाया जाता रहा है। अध्ययन अध्यापन के अलावा यहां बागवानी स्वच्छता, पर्सनल्टी डेवलपमेंट आदि के बारे में अलग से पढ़ाया जाता रहा है और यही वजह रही कि उमरिया डाइट को उत्कृष्ट श्रेणी में रखकर अपग्रेड करने का काम किया गया है।
विज्ञापन


जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान उमरिया की छात्रा प्राची विश्वडकर्मा एवं सरिता मिश्रा ने कहा कि संस्थान व्दारा पढ़ने के साथ ही गढ़ने की भी शिक्षा दी जाती है। पोस्टर के माध्यम से शिक्षा की गतिविधियों को बताया जाता है। इसके साथ ही प्रेरणादायी फिल्म के माध्यम से हमें शिक्षा प्रदान की जाती है। हमें यहां एक अच्छा मंच मिला, जिससे हमारे अंदर की झिझक दूर हुई है। इसके साथ ही माह के अंत में पूरे माह का पढ़ाई का सारांश बताया जाता है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान उमरिया के प्राचार्य अनिल पांडे ने कहा कि उमरिया के जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान को भारत सरकार ने उत्कृष्टता केंद्र के रूप में चयनित किया है, जो बड़े हर्ष की बात है। भविष्य में जो भी शासन की योजनाएं है वो बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed