फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Friends had murdered Amit together, all three accused arrested

Umaria News: दोस्तों ने मिलकर की थी अमित की हत्या, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Sat, 18 Jan 2025 10:10 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sat, 18 Jan 2025 10:10 PM IST
सार

उमरिया के कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम लोरहा में गुरुवार को हुई युवक की निर्मम हत्या मामले के सभी तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड में सभी तीनों आरोपी मृतक के खास दोस्त बताये जा रहे हैं।

विज्ञापन
Friends had murdered Amit together, all three accused arrested
अमित चौधरी हत्याकांड में शामिल सभी तीनों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया के कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम लोरहा में गुरुवार को हुई युवक की निर्मम हत्या मामले के सभी तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड में सभी तीनों आरोपी मृतक के खास दोस्त बताये जा रहे हैं। पुलिस इस हत्याकाण्ड में सचिन पिता मुकेश चौधरी, शिवा पिता कमलेश चौधरी एवं सुरेंद्र पिता पेन्गलु कुशवाहा को गिरफ्तार कर शनिवार को सम्मानीय न्यायालय में पेश किया है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि मृतक अमित पिता छोटे चौधरी उम्र करीब 22 वर्ष निवासी लोरहा (चौधरी मोहल्ला) बुधवार की सुबह घर से निकला था। इसी दौरान आरोपी तीनों दोस्त मिले और बुधवार की सुबह ही हत्या कर काम तमाम कर दिए। बताया जाता है कि ये तीनों आरोपी किसी पुरानी बात को लेकर मृतक से नाराज़ थे। पुरानी रंजिश के चलते इन तीनों ने मिलकर अमित को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


आपको बता दें कि बुधवार को हत्या होने के बाद गुरुवार को लोरहा स्थित मोहन साहू के खेत पर संदिग्ध हालत में अमित का शव मिला था। इससे पहले बुधवार की देर रात तक अमित के घर न पहुंचने पर परिजनों ने गुरुवार को सिविल चौकी उमरिया में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। संजोग से गुमशुदगी दर्ज होने के कुछ ही घण्टे में अमित का शव खेत पर मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 दिनों में पांच हत्याएं
जिले के अलग अलग थानों में पिछले 20 दिनों मे महिला समेत जिले में पांच हत्याएं हो चुकी है।आपको बता दें कि 28 दिसंबर को इंदवार थाना अंतर्गत ग्राम सेजवाही निवासी महिमा पटेल, 29 दिसंबर को पाली थाना अंतर्गत ग्राम अमिलिहा निवासी लवकेश यादव को चाकुओं से गोदकर हत्या, 6 जनवरी को कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम अमड़ी निवासी नारायण बैगा, मानपुर थाना अंतर्गत ग्राम अमिलिया निवासी बहादुर अगरिया और फिर अभी 15 जनवरी को कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम लोरहा निवासी अमित चौधरी को हत्यारों ने मौत की नींद सुलाया है। दूसरे अपराधों के साथ हत्या जैसे गम्भीर अपराध का बढ़ता ग्राफ चिंता का विषय है। हालांकि, इन सभी मामलों में पुलिस की ततपरता से आरोपी गिरफ्त में आ चुके हैं, पर हत्या जैसे गम्भीर अपराधों पर भी लगाम लगाने की ज़रूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed