फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria Father-in-law murdered in property dispute

Umaria News: संपत्ति विवाद में ससुर की हत्या, बहू ने कुल्हाड़ी मारकर उतारा 65 वर्षीय वृद्ध को मौत के घाट

Wed, 18 Jun 2025 08:01 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Wed, 18 Jun 2025 08:01 PM IST
सार

उमरिया के बिरसिंहपुर में हुए चंद्रप्रकाश तिवारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर उसकी बहू रंजना तिवारी को गिरफ्तार किया। संपत्ति विवाद के चलते रंजना ने कुल्हाड़ी से ससुर की हत्या की थी। पूछताछ में जुर्म कबूलने पर पुलिस ने हथियार बरामद कर उसे जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
Umaria Father-in-law murdered in property dispute
उमरिया कोतवाली थाना

विस्तार

उमरिया जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत बिलासपुर चौकी क्षेत्र के बिरसिंहपुर ग्राम में बीते माह हुए चंद्रप्रकाश तिवारी हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने मृतक की बहू रंजना तिवारी को गिरफ्तार किया है, जिसने संपत्ति विवाद के चलते अपने ससुर की नृशंस हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय चंद्रप्रकाश तिवारी की हत्या 15 और 16 मई की रात उनके ही घर में धारदार हथियार से गला रेत कर कर दी गई थी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। प्रारंभ में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस की नजर परिवार के सदस्यों पर भी गई और संदेह की सुई मृतक की बहू रंजना तिवारी की ओर घूमने लगी। जैसे-जैसे पूछताछ आगे बढ़ी, पुलिस को रंजना तिवारी की गतिविधियों में कई विरोधाभास नजर आए। सघन पूछताछ के दौरान अंततः रंजना ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसके ससुर चंद्रप्रकाश तिवारी ने उसे संपत्ति देने से इनकार कर दिया था और उसे घर से बाहर निकाल दिया था। इस अपमान और नाराजगी में उसने अपने ससुर की हत्या की योजना बना डाली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रेम प्रसंग से तंग आकर दादा ने पोती की गोली मारकर कर दी हत्या, फिर परिजनों ने रची झूठी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या की रात रंजना तिवारी अपने मायके बड़खेड़ा से बिरसिंहपुर आई और घर के बरामदे में सो रहे अपने ससुर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गई। रास्ते में उसने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और अपने हाथों की टूटी हुई चूड़ियां बन्ना नाले में फेंक दीं, ताकि सबूत न मिल सके।

ये भी पढ़ें- प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की नृशंस हत्या, पत्नी के पूर्व पति ने दोस्त संग मिलकर रची थी साजिश

हालांकि पुलिस ने जब उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की और घटनास्थल का मुआयना किया, तब महिला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर बन्ना नाले से कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed