फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Brutal murder of a young man due to love affair, wife's ex-husband had conspired with his friend

Satna News: प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की नृशंस हत्या, पत्नी के पूर्व पति ने दोस्त संग मिलकर रची थी साजिश

Wed, 18 Jun 2025 02:22 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 18 Jun 2025 02:22 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सतना जिले के बडेरा गांव में 11 जून को मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझ गई है। मृतक की पहचान पवन कुमार (मधेपुरा, बिहार) के रूप में हुई, जिसकी प्रेम-प्रसंग के चलते नृशंस हत्या कर दी गई थी।
 

विज्ञापन
Brutal murder of a young man due to love affair, wife's ex-husband had conspired with his friend
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबूपुर चौकी अंतर्गत बडेरा गांव में 11 जून को नहर किनारे मिले युवक के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पहले रहस्यमय लग रही यह लाश अब एक प्रेम-प्रसंग में की गई सुनियोजित हत्या का सनसनीखेज मामला बनकर सामने आई है। पुलिस ने जांच में खुलासा किया है कि मृतक पवन कुमार, निवासी मधेपुरा (बिहार), की हत्या उसकी पत्नी के पूर्व पति राजीव सिंह और उसके साथी वीरेंद्र सिंह ने मिलकर की थी।
विज्ञापन


परीक्षा देने आया था सतना, गुमशुदगी के बाद मिला शव
पुलिस के अनुसार, पवन कुमार 22 मई को डीएलएड की परीक्षा देने सतना आया था और धवारी क्षेत्र में अपने दोस्त अभिषेक सिंह के साथ किराए के कमरे में रह रहा था। 11 जून को अंतिम परीक्षा के दिन वह सुबह 7 बजे एमएलबी स्कूल पहुंचा, लेकिन परीक्षा दिए बिना स्कूल गेट से ही लौट गया और उसके बाद लापता हो गया। उसी दिन उसके दोस्त ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुराने प्रेम-प्रसंग से उपजा विवाद बना हत्या की वजह
जांच में सामने आया कि मृतक पवन पहले मधेपुरा में आरोपी राजीव सिंह के घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाता था। इस दौरान उसकी राजीव की पत्नी से नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। डेढ़ साल पहले पवन, महिला को लेकर बेंगलुरु भाग गया था। इस घटना से राजीव और पवन के परिवारों में गहरा विवाद हो गया था। हाल ही में दोनों मधेपुरा लौटे, जिसके बाद राजीव ने पवन की हत्या की योजना बना डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  नाबालिग भांजी से दुष्कर्म करने वाले मामा को आजीवन कारावास, 50 हजार रुपये जुर्माना भी

स्कूल से ऑटो में बैठाकर ले गए मौत के घाट
टीआई सुदीप सोनी ने बताया कि 11 जून को राजीव सिंह अपने साथी वीरेंद्र के साथ सतना पहुंचा और स्कूल गेट से पवन को ऑटो में बैठाकर बडेरा गांव के पास नहर किनारे ले गया। वहां पहले उसके पैर बांध दिए गए, फिर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई और शव वहीं फेंककर दोनों बिहार भाग गए।


CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन से खुला राज
पुलिस ने शहर के CCTV फुटेज खंगाले तो एक वीडियो में पवन दो अज्ञात युवकों के साथ ऑटो में जाता दिखाई दिया। पूछताछ में ऑटो चालक ने बताया कि दोनों खुद को पवन का भाई बता रहे थे और पैसों के लेन-देन की बात कर रहे थे। मोबाइल लोकेशन से भी पुष्टि हुई कि घटना वाले दिन तीनों सतना में ही थे।

एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार
सतना पुलिस ने दबिश देकर वीरेंद्र सिंह को मधेपुरा से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने हत्या में शामिल होने की बात कबूली है। फिलहाल मुख्य आरोपी राजीव सिंह फरार है और उसकी तलाश में सतना पुलिस की टीमें बिहार में लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed