{"_id":"672f605dc0f06b64a7004945","slug":"crackdown-on-accused-who-took-rs-50000-by-posing-as-police-station-in-charge-arrested-umaria-news-c-1-1-noi1225-2298360-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: थाना प्रभारी बनकर 50 हजार लेने वाले आरोपियों पर कसा शिकंजा, हुए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: थाना प्रभारी बनकर 50 हजार लेने वाले आरोपियों पर कसा शिकंजा, हुए गिरफ्तार
Sat, 09 Nov 2024 07:14 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 07:14 PM IST
सार
उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी बनकर 50 हजार रुपये की मांग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस समय कुछ ऐसे लोग पूरे भारत में आ गए हैं, जहां काम उन्हें न करना पड़े और वे रातों-रात अमीर हो जाएं। ऐसा शॉर्टकट अपने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों व्यक्ति पुलिस के नाम पर ही अवैध वसूली कर रहे थे, जहां उन्हें अब पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
मामला उमरिया के थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम रोहनिया का है। जहा 29 अक्तूबर को फरियादी कौशल मेहरा एवं अन्य के साथ आरोपीगणों द्वारा फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर फरियादी पक्ष को झूठे रेप केस में फंसाने के नाम पर डरा धमकाकर 50 हजार रुपये की मांग की और उसके बाद उनसे पैसे ले भी लिए गए। लोग पुलिस के नाम पर ही परेशान हो जाते हैं और ऐसे में अगर रेप केस में फंसाने का मामला हो, तब तो धरना लाजिमी हो जाता है। जहां झूठे केस में फंसाने के नाम पर पहले रिश्वत की मांग की गई और फिर जब यह पता चला कि वह लोग फर्जी पुलिस वाले हैं, तब उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। जहां रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 535/24 धारा 308 (7), 61 (2) BNS कर विवेचना में लिया गया।
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान आरोपी दशरथ प्रसाद गौतम एवं जगन्नाथ मेहरा दोनों निवासी रोहनिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस पर न्यायालय द्वारा आरोपियों को जेल भेजा गया है। उक्त कार्रवाई में थाना कोतवाली पुलिस टीम का योगदान रहा।
विज्ञापन
