फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria Congress staged protest by holding Nyay Yatra leaders arrived on bullock carts and tractors

Umaria: कांग्रेस ने न्याय यात्रा निकाल किया जंगी प्रदर्शन, बैलगाड़ी और ट्रैक्टरों पर सवार होकर पहुंचे नेता

Fri, 20 Sep 2024 09:51 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Fri, 20 Sep 2024 09:51 PM IST
सार

उमरिया जिले में कांग्रेस ने न्याय यात्रा निकाल जंगी प्रदर्शन किया। इस दौरान बैलगाड़ी और ट्रैक्टरों पर सवार कांग्रेस नेता पहुंचे।

विज्ञापन
Umaria Congress staged protest by holding Nyay Yatra leaders arrived on bullock carts and tractors
प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों को उनकी उपज का मूल्य बढ़ाकर देने और पार्टी के राष्ट्रीय नेता व रायबरेली सांसद राहुल गांधी के विरुद्ध की गई टिप्पणियों सहित कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने जिला मुख्यालय में जंगी प्रदर्शन किया। इस मौके पर पार्टी के नेता नए रंग और कलेबर में दिखे। ताला रोड पर स्थित ग्राम बडेरी से शुरू हुई किसान न्याय यात्रा में एक ओर जहां जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय सिंह बैलगाड़ी हांकते हुए गांधी चौक पहुंचे तो कई नेता पैदल नारेबाजी करते हुए आये। उनके पीछे बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों का काफिला था। चौक पहुंचते ही यात्रा आमसभा में बदल गई, जिसमें वक्ताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहित भाजपा के नेताओं पर जमकर हमले किये।

विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने कभी भी देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, किसानो और महापुरुषों का सम्मान नहीं किया। अपने निजी स्वार्थ और काले कारनामों की कार्रवाई से बचने के लिये दूसरे दलों से गये नेताओं ने तो मर्यादा की सारी सीमायें तोड दी हैं। वे दिन भर पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह को खुश करने के लिये देश पर अपनी जान न्योछावर करने वाले परिवार के वंशज राहुल गांधी तथा विपक्षी नेताओं को कोसते रहते हैं। अपनी दादी और पिता की शहादत का दंश झेल चुके राहुल गांधी को आतंकवादी कहने वाले रवनीत सिंह बिट्टू उन शहीद बेअंत सिंह के नाती हैं, जिन्होंने कांग्रेस का मुख्यमंत्री रहते हुए न केवल पंजाब में शांति बहाल की, बल्कि अलगाववादियों की हिंसा में अपनी जान तक गवां दी।
विज्ञापन


पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि इन शर्मनाक कृत्यों पर प्रधानमंत्री की चुप्पी खतरनाक है, इससे साबित होता है कि सब कुछ उन्हीं के इशारे पर हो रहा है। इस मौके पर उन्होंने केन्द्रीय मंत्री रवनीत सिंह सिंह, यूपी के वजीर तथा राहुल गांधी को धमकियां देने वाले भाजपा नेताओं को गिरफ्तार करने की मांग की। अपने उद्बोधन में सिंह ने स्थानीय समस्याओं को उठाते हुए जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने वादे पूरे करे राज्य और केन्द्र सरकार : जैन
पार्टी के संगठन प्रभारी जेएल जैन ने भाजपा सरकार पर जनता से झूठ बोलकर वोट लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लाडली बहनों को 3000 प्रति माह, धान की खरीदी 3100, गेहूं 2700, सोयाबीन 6000 प्रति क्विंटल करने, कर्ज माफी, अतिथि शिक्षकों का नियमितीकरण, मेधावी छात्रों को स्कूटी, कम्प्यूटर और लैपटॉप देने सहित हजारों वादे किये थे, जिसके कारण ही वह तीसरी बार सत्ता में आ सके। परंतु अब वह सारी घोषणायें भूल चुके हैं। जैन ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को चौकीदार की भूूमिका दी है। पार्टी का प्रत्येक सिपाही देश की संपत्तियों की रक्षा के साथ जनता को उनका हक दिलाने की लड़ाई लड़ता रहेगा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने भी अपने विचार रखे।

महामहिम के नाम सौंपा 22 सूत्रीय ज्ञापन
किसान न्याय यात्रा तथा आमसभा के बाद कांग्रेस ने जिले की संयुक्त कलेक्टर मीनाक्षी इंगले को राज्यपाल के नाम 22 बिंदुओं वाला ज्ञापन सौंपा, जिसमें सोयाबीन का 6000 रुपये प्रति क्विंटल तथा 40 की जगह 100 प्रतिशत खरीदने, किसानों को गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 तथा धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल करने। केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एवं उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज करने, अजा-अजजा, पिछडा वर्ग, गरीबों, अल्पसंख्यक वर्गों, महिलाओं आदि पर हो रहे अत्याचार को तत्काल रोकने, केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के हितग्राहियों को मिलने वाली राशि को 1,30,000 से घटा कर 1,20,000 रुपये करने की बजाय इसे 2,50,000 रुपये करने सहित कई स्थानीय मांगों का उल्लेख है।

जिले भर से आये पार्टी कार्यकर्ता
भीषण गर्मी के बावजूद कार्यक्रम में जिले के कोने-कोने से आये कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर कांग्रेस के युवा नेता त्रिभुवन प्रताप सिंह, ठाकुरदास सचदेव, अमृतलाल यादव, धु्र्व सिंह, ब्लाक अध्यक्ष शिशुपाल यादव, प्रमोद उपाध्याय, उदय प्रताप सिंह, ओमप्रकाश सोनी, मयंक सिंह, रामनरेश सिंह, सुजान अग्रवाल, मनोज सिंह, दिलीप चतुर्वेदी, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह, गणेश मिश्रा, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अंजू सिंह, जिला प्रवक्ता अशोक गौंटिया, पार्षद रामायणवती कोल, संजय पाण्डेय, इंजीनियर दीपक सोनी, नासिर अंसारी, मोहन साहू, सेवादल के अध्यक्ष सुभाश नारायण सिंह, सुरेष सिंह, सावित्री सिंह, तिलकराज सिंह, पुश्पराज सिंह, अशोक मिश्रा, विक्रम सिंह, राजीव सिंह बघेल, शेख शाहरूख उमेश कोल, मुबीन खान आदि सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।


छावनी में तब्दील हुआ शहर
शुक्रवार को जिले में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन खासा प्रभावी रहा, जिसे देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे। किसी भी स्थिति से निपटने जिला व पुलिस प्रशासन भारी बल जगह-जगह मौजूद था, जिसकी वजह से पूरा शहर छावनी में तब्दील हो गया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिये बैरेकेटिंग की गई थी। जहां महकमे के वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा के उपकरणों से लैस तैनात रहे। अपरान्ह करीब 3.30 बजे जब प्रदर्शन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ, तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

प्रदर्शन करते कांग्रेसी

प्रदर्शन करते कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed