फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News: Commissioner Shahdol suspended the Chief Municipal Officer posted in Naurozabad

Umaria News: नौरोजाबाद में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कमिश्नर शहडोल ने किया निलंबित, भ्रष्टाचार के आरोप

Fri, 21 Feb 2025 09:36 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Fri, 21 Feb 2025 09:36 AM IST
सार

शहडोल कमिश्नर सुरभि गुप्ता के निर्देश पर कलेक्टर उमरिया द्वारा जांच कराई गई, जिसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार उजागर हुआ। जांच रिपोर्ट आने के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, लेकिन सीएमओ ने जवाब नहीं दिया। इस पर मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण संहिता और अपील नियम 1966 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
Umaria News: Commissioner Shahdol suspended the Chief Municipal Officer posted in Naurozabad
उमरिया नौरोजाबाद नगर पालिका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के अंतर्गत नौरोजाबाद में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सिंह को निर्माण कार्यों और सामग्री की खरीद फरोख्त में भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। कमिश्नर शहडोल के निर्देश पर उमरिया के कलेक्टर ने मामले की जांच कराई थी। जांच में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी पाई गई। इसके बाद शहडोल कमिश्नर सुरभि सिंह ने उन्हें निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


पूरे मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सिंह को पत्र जारी कर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। सात दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया था, लेकिन ज्योति सिंह द्वारा कारण बताओ नोटिस का भी जवाब नहीं दिया गया। ज्योति सिंह की कार्यशैली से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का भी लगातार अवहेलना करना पाया गया। सीएमओ के उक्त कृत्य मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण संहिता के विपरीत एवं दंडनीय हैं। इसी के चलते मध्य प्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9 (1) क के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों को उपयोग में लाते हुए कमिश्नर शहडोल सुरभि गुप्ता ने नगर परिषद नौरोजाबाद की सीएमओ ज्योति सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


उमरिया में भी गड़बड़ी सामने आई थी
बता दें, सीएमओ ज्योति सिंह इसके पहले उमरिया नगर पालिका परिषद की मुख्य नगर पालिका अधिकारी रही हैं। इस दौरान भी इनके द्वारा तमाम कार्यों और खरीदी में व्यापक रूप से गड़बड़ी सामने आई थी। इसके चलते ज्योति सिंह कई अखबारों और चैनलों की सुर्खियों में रही। इस दौरान भी उनके क्रियाकलापों की जांच कराई गई। उसमें भी गड़बड़ियां सामने आई थीं। इसके बाद उनका स्थानांतरण नगर परिषद नौरोजाबाद के लिए किया गया। वहां भी वह लगातार सामग्री की खरीदी और निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed