फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chief Minister took emergency meeting at his residence regarding the death of elephants

Umaria News: हाथियों की मौत का मामला, मुख्यमंत्री यादव ने आवास पर बुलाई आपातकालीन बैठक

Sat, 02 Nov 2024 07:52 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sat, 02 Nov 2024 07:52 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बांधवगढ़ में हाथियों की मौत के मामले पर मुख्य सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपने निवास पर बैठक की। इस दौरान सीएम यादव ने कहा है कि जो भी व्यक्ति जांच में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Chief Minister took emergency meeting at his residence regarding the death of elephants
डॉ मोहन यादव के साथ बैठक में उपस्थित अधिकारी

विस्तार

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में 10 हाथियों की एक साथ मौत के मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। प्रदेशभर में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर इन 10 हाथियों की मौत के पीछे क्या कारण हो सकता है।

विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बांधवगढ़ में हाथियों की मौत के मामले पर मुख्य सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपने निवास पर बैठक की। उन्होंने इस घटना की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए एक उच्च स्तरीय दल भेजने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जो भी व्यक्ति जांच में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश के वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल और राज्य वन बल प्रमुख पीसीसीएफ असीम श्रीवास्तव उमरिया जाएंगे और महज 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। बैठक में अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि विशेष स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर हाथियों की मृत्यु से संबंधित जांच रिपोर्ट चार दिन में आ जाएगी। इस अवधि में घटना से जुड़े सभी बिंदुओं की लगातार जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब देखने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री के इन निर्देशों का पालन अधिकारी और कर्मचारी किस प्रकार करते हैं और इस घटनाक्रम पर उनकी क्या प्रतिक्रिया होती है।


https://x.com/drmohanoffice51/status/1852402788795289988?t=oMxarOFdQX9z_HNddFf6Lw&s=19 टनाक्रम पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed