{"_id":"671e63510228157f6203583b","slug":"central-couplet-of-goods-train-broken-train-divided-into-two-parts-umaria-news-c-1-1-noi1225-2261406-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: सेंट्रल कपलर टूटने से दो हिस्सों में बटी मालगाड़ी, नौरोजाबाद के पठारी फाटक पर लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: सेंट्रल कपलर टूटने से दो हिस्सों में बटी मालगाड़ी, नौरोजाबाद के पठारी फाटक पर लगा लंबा जाम
Sun, 27 Oct 2024 10:02 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 10:02 PM IST
सार
उमरिया के पास एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटने का मामला सामने आया है। इससे फाटक पर लंबा जाम लग गया। करीब आधे घंटे में ट्रेन को रवाना किया. तब ट्रैफिक बहाल हो सका।
विज्ञापन
दो हिस्सों में बटी ट्रेन
विस्तार
शहडोल-उमरिया रेलखंड में नौरोजाबाद के पठारी फाटक के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोयला से लोड मालगाड़ी दो हिस्सों में बट गई। मालगाड़ी के दो हिस्सों में बटने के बाद पठारी फाटक बंद हो गया।
बताया जा रहा है कि कोयला से लोड माल गाड़ी शहडोल से कटनी की ओर आ रही थी। जानकारी के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। पठारी फाटक बंद होने से एनएच 43 अवागमन बंद हो गया। फाटक के दोनों तरफ गाड़ियों की लाइन लग गई। रेलवे के अधिकारियों ने मरम्मत के बाद ट्रेन को रवाना किया। कोयले का लोड अधिक होने के कारण ट्रेन के दो हिस्से होना बताया जा रहा है। सीनियर डीसीएम अनुराग सिंह ने बताया कि सेंट्रल कपलर खुल जाने के कारण दो हिस्सों में ट्रेन बट गई है। मालगाड़ी के डिब्बे अलग होते ही देबो का ब्रेक पाइप लग जाता है जिस डिब्बे आगे नहीं जा सकते हैं। ऐसा कभी-कभी ही होता है। लगभग आधे घंटे में जोड़कर ट्रेन रवाना हो गई है। ट्रेन में 116 डिब्बे लगे हुए थे, ट्रेन कोरबा से राजस्थान जा रही थी। दो मालगाड़ियों को जोड़कर एक गाड़ी बनाई गई थी।
एनएच 43 में पठारी फाटक के पास ट्रेन के दो हिस्सों में बटने के बाद पठारी फाटक बंद हो गया। पठारी फाटक से आवागमन बंद होते ही फाटक के दोनो तरफ गाड़ियों की लाइन लग गई। बाइक, कार, ट्रक बड़ी संख्या में खड़े हो गए। सुबह का समय होने के कारण ड्यूटी जाने और आने वाले को परेशानी का सामना करना पड़ा। राखड लेकर आने और जाने वाले ट्रको की लाइन लग गई। दो हिस्सों में ट्रेन के बट जाने के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे, दोनों ट्रेनों के डिब्बो को जोड़कर ट्रेन को रवाना किया गया।