फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CBI caught a bribe-taking clerk red-handed, he had demanded Rs 5 lakh to release PF amount

Umaria News: CBI ने रिश्वतखोर बाबू को रंगे हाथों पकड़ा, PF राशि जारी करने के लिए मांगे थे 5 लाख रुपये

Wed, 26 Mar 2025 03:17 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Wed, 26 Mar 2025 03:17 PM IST
सार

Umaria: CBI ने 24 और 25 मार्च को यह कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है। इस भ्रष्टाचार के मामले ने सरकारी दफ्तरों में व्याप्त रिश्वतखोरी पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
CBI caught a bribe-taking clerk red-handed, he had demanded Rs 5 lakh to release PF amount
सब एरिया ऑफिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

उमरिया जिले के जोहिला कोल माइंस क्षेत्र में स्थित एसईसीएल नौरोजाबाद के उपक्षेत्र कार्यालय में पदस्थ भविष्य निधि (PF) विभाग के एक बाबू को CBI जबलपुर की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में कोयला खान भविष्य निधि क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर के एक अन्य कर्मचारी को भी रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने नौरोजाबाद निवासी से उनके दिवंगत पिता की भविष्य निधि राशि जारी करने के बदले 5 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।

विज्ञापन


मामले की पूरी कहानी
नौरोजाबाद निवासी शिकायतकर्ता के पिता कुदारी कोल माइंस में कार्यरत थे और 14 मई 2021 को उनका निधन हो गया था। पिता की भविष्य निधि की राशि प्राप्त करने के लिए उनका बेटा सब एरिया ऑफिस के चक्कर काट रहा था। इस दौरान उसका संपर्क PF विभाग में कार्यरत बाबू उमाशंकर तिवारी से हुआ। तिवारी ने शिकायतकर्ता को बताया कि उसके पिता की भविष्य निधि राशि लगभग 50-60 लाख रुपये होगी।
विज्ञापन


पढ़ें: जिला न्यायालय भवन का निर्माण अधर में, अधिवक्ताओं और पक्षकारों को हो रही परेशानियां; जानें    
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने जब राशि जारी करने का अनुरोध किया, तो उमाशंकर तिवारी ने 5 लाख रुपये रिश्वत की मांग की। उसने बताया कि राशि जारी कराने के लिए कोयला खान भविष्य निधि क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर भी जाना होगा, जहां से औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ेंगी। उसने यह भी बताया कि इसमें से 2.50 लाख रुपये जबलपुर कार्यालय के एक अधिकारी को देने होंगे, जबकि शेष राशि अन्य अधिकारियों और बाबुओं में बांटी जाएगी।


CBI की जाल बिछाकर कार्रवाई
रिश्वत की मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने CBI जबलपुर को पूरे मामले की जानकारी दी। CBI ने मामले की गहन जांच की, बातचीत की रिकॉर्डिंग और अन्य सबूत एकत्रित किए, फिर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई।

CBI के निर्देश पर शिकायतकर्ता ने आरोपियों को पहली किश्त के रूप में 1.50 लाख रुपये सौंपे। इसके बाद CBI टीम ने छापेमारी कर जबलपुर कार्यालय में तैनात कर्मचारी के पास से 1.30 लाख रुपये और नौरोजाबाद के बाबू उमाशंकर तिवारी के पास से शेष राशि बरामद की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed