{"_id":"6766dbe90970cff00d082c5b","slug":"bjp-is-hatching-various-conspiracies-to-hide-its-mistakes-congress-demonstrated-against-the-action-taken-against-leader-of-opposition-rahul-gandhi-umaria-news-c-1-1-noi1225-2441116-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: 'गलतियों को छुपाने भाजपा रच रही षड्यंत्र,' राहुल गांधी पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: 'गलतियों को छुपाने भाजपा रच रही षड्यंत्र,' राहुल गांधी पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Sat, 21 Dec 2024 09:23 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 09:23 PM IST
सार
गलतियों को छुपाने के लिए भाजपा तरह-तरह के षड्यंत्र रच रही है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा सांसदों द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के खिलाफ कांग्रेस ने गत दिवस स्थानीय गांधी चौक में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि दस वर्षों के उपलब्धि विहीन कार्यकाल, देश की बेशकीमती संपत्तियों को गैरकानूनी तरीके से अपने मित्र अदाणी को कौड़ियों के दाम बेचने, पार्टी में शामिल होते ही भ्रष्ट सांसदों का करोड़ों रुपये का गबन माफ करने, बेरोजगारी, मंहगाई, युवाओं, किसानों के सांथ की गई धोखाधड़ी सहित हर मोर्चे पर विफलता की पोल खुलने के बाद लोकसभा में गृहमंत्री द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के विरुद्ध की गई अपमानजनक टिप्पणी जैसी गलतियों को छिपाने के लिये भाजपा संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष के खिलाफ तरह-तरह के षड्यंत्र रच रही है। उसका सोचना है कि जनता उसकी धांधलियों को भूल जाएगी, परंतु अब पूरा देश सरकार की असलियत को जान चुका है। उसकी कोई भी चाल कामयाब नहीं होगी।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए गृहमंत्री अमित शाह को बर्खास्त करने की मांग की। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, युवा नेता त्रिभुवन प्रताप सिंह, प्रवक्ता अशोक गोटिया, नपा उपाध्यक्ष अमृतलाल यादव, उदय प्रताप सिंह, लाल बहादुर सिंह, रघुनाथ सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय, शिशुपाल यादव, सावित्री सिंह, सेवादल के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, पीएन राव, मिथलेश राय, मुकेश प्रताप सिंह, मो. आजाद, ओमप्रकाश सोनी, भैयालाल कोल, पार्षद संजय पांडे, श्रीमती रामायणवती कोल, मो. नासिर अंसारी, एरास खान, राजीव सिंह बघेल, श्रीमती शकुंतला धुर्वे, सरिता सोनी, रेखा सिंह, मोबीन खान, उमेश कोल, अयाज खान, जग्गी कोरी, किशोर सिंह, मो. खुर्रम, अशोक गुप्ता, प्रताप सिंह, अवधेश राय, मो. साजिद, संजय बैगा, शिव शर्मा, सोमचंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
