फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bandhavgarh has a population of more than two hundred vultures

Umaria News: बांधवगढ़ में है दो सैकड़ा से अधिक गिद्धों की आबादी, तीन दिवसीय गिद्ध गणना पूर्ण

Thu, 20 Feb 2025 07:48 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Thu, 20 Feb 2025 07:48 PM IST
सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तीन दिवसीय गणना में 267 गिद्ध पाए गए, जिनमें 245 वयस्क और 22 अवयस्क हैं। ताला जोन में सबसे अधिक गिद्ध देखे गए। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में गिद्धों की अहम भूमिका है। रिजर्व प्रबंधन इनके संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। 

विज्ञापन
Bandhavgarh has a population of more than two hundred vultures
बांधवगढ में है दो सैकड़े से अधिक गिद्धों की आबादी

विस्तार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, जो बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध है, अब गिद्धों की बढ़ती आबादी के लिए भी चर्चा में है। पर्यावरण संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गिद्धों की तीन दिवसीय गणना 17 फरवरी से शुरू होकर 19 फरवरी को पूरी हुई। इस गणना में कुल 267 गिद्धों की उपस्थिति दर्ज की गई, जिनमें 245 वयस्क और 22 अवयस्क गिद्ध शामिल हैं।

विज्ञापन

ताला जोन में सबसे अधिक गिद्ध

गणना के अनुसार, बांधवगढ़ के विभिन्न परिक्षेत्रों में गिद्ध देखे गए, लेकिन सबसे ज्यादा संख्या ताला जोन में पाई गई। यह इलाका अपने घने वन क्षेत्र और पहाड़ियों की वजह से गिद्धों के लिए आदर्श निवास स्थल बन गया है।

विज्ञापन

तीन दिन की गणना 

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि प्रशिक्षित टीम ने कठिन परिश्रम और सावधानीपूर्वक गणना करते हुए पहले दिन 230, दूसरे दिन 305 और तीसरे दिन 267 गिद्धों को देखा। तीनों दिन के औसत के आधार पर गिद्धों की कुल संख्या 267 मानी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण संतुलन में गिद्धों का महत्व

गिद्ध पर्यावरण को साफ रखने और पोषक तत्वों के चक्रण में अहम भूमिका निभाते हैं। वे मृत जानवरों को खाकर बीमारियों के प्रसार को रोकते हैं, जिससे वन्यजीवों और पशुओं के बीच संक्रमण का खतरा कम होता है। इसी वजह से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा गिद्धों के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

संरक्षण की दिशा में कदम

गिद्धों की घटती संख्या को देखते हुए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में यह गणना और संरक्षण अभियान बेहद महत्वपूर्ण है। इससे न केवल गिद्धों की संख्या को समझने में मदद मिलेगी, बल्कि इनके संरक्षण की दिशा में ठोस योजनाएं भी बनाई जा सकेंगी।

बांधवगढ़ में गिद्धों की यह बढ़ती संख्या पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता के संरक्षण के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed