फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bandhavgarh Elephants’ Annual Picnic to Be Held at Parasi Gate from September 24–28

बांधवगढ़: क्यों हो रही हाथियों की शाही खातिरदारी की तैयारी? परासी गेट पर होने वाली पिकनिक में ये भी खास

Fri, 18 Sep 2026 04:58 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2026 04:58 PM IST
सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की वार्षिक पांच दिवसीय पिकनिक इस बार 24 से 28 सितंबर तक धमोखर बफर क्षेत्र के परासी गेट में होगी। हाथियों को काम से आराम देकर नहलाया, चंदन लगाया और तेल मालिश की जाएगी। केला, गन्ना, नारियल सहित पसंदीदा भोजन दिया जाएगा। पशु चिकित्सक स्वास्थ्य जांच करेंगे। 

विज्ञापन
Bandhavgarh Elephants’ Annual Picnic to Be Held at Parasi Gate from September 24–28
बांधवगढ़ में हाथियों की शाही खातिरदारी

विस्तार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हर साल होने वाली हाथियों की वार्षिक पिकनिक इस बार नए स्थान पर आयोजित की जाएगी। वर्षों से ताला गेट क्षेत्र में होने वाला यह आयोजन अब धमोखर बफर क्षेत्र के परासी गेट में होगा। पांच दिवसीय आयोजन 24 से 28 सितंबर तक चलेगा। पिकनिक को लेकर टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


इस दौरान बांधवगढ़ के हाथियों को पूरी तरह काम से आराम दिया जाएगा। हाथियों से किसी भी तरह का वन्यजीव रेस्क्यू, निगरानी या अन्य कार्य नहीं लिया जाएगा। सुबह हाथियों को नहलाने के बाद उनके शरीर पर चंदन लगाया जाएगा। इसके बाद तेल से मालिश कर उनकी विशेष देखभाल की जाएगी। पशु चिकित्सकों की विशेष टीम भी मौके पर मौजूद रहकर हाथियों के स्वास्थ्य की जांच करेगी।
विज्ञापन


केला, गन्ना और नारियल से होगी खातिरदारी
हाथियों की पिकनिक में उनके भोजन का भी खास इंतजाम रहेगा। उनके पसंदीदा भोजन में केला, गन्ना, नारियल और रोटी सहित अन्य खाद्य सामग्री शामिल की जाएगी। वन अमले की निगरानी में हाथियों को भोजन कराया जाएगा। इसके बाद उन्हें जंगल में घूमने और आराम करने के लिए छोड़ा जाएगा। इस दौरान हाथियों की गतिविधियों और स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पन्ना में मिला 4.70 कैरेट का जेम्स क्वालिटी हीरा: 15 दिन की मेहनत में चमकी किसानों की किस्मत; सपने पूरे होंगे

क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि पिकनिक की तैयारियां चल रही हैं। इस बार आयोजन स्थल में बदलाव किया गया है। फिलहाल बांधवगढ़ के हाथी मैहर वन क्षेत्र में चल रहे वन्यजीव रेस्क्यू अभियान में लगाए गए हैं। अभियान पूरा होने के बाद सभी हाथियों के वापस लौटने पर 24 सितंबर से परासी गेट में पांच दिन का आयोजन शुरू किया जाएगा।

रेस्क्यू अभियान में अहम भूमिका
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में प्रशिक्षित हाथियों का उपयोग वन्यजीव संरक्षण, निगरानी और रेस्क्यू कार्यों में किया जाता है। जंगल के ऐसे दुर्गम इलाकों में जहां वाहन पहुंचना मुश्किल होता है, वहां हाथियों की मदद से घायल या संकट में फंसे वन्यजीवों तक वन अमला पहुंचता है। जंगल में निगरानी और संवेदनशील क्षेत्रों की गश्त में भी हाथियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। वर्तमान में मैहर क्षेत्र में चल रहे रेस्क्यू अभियान में भी इन्हीं हाथियों की मदद ली जा रही है।


इस बार परासी गेट क्यों चुना गया
अब तक हाथियों की पिकनिक ताला गेट क्षेत्र में आयोजित होती रही है। इस बार परासी गेट को आयोजन स्थल बनाए जाने का उद्देश्य धमोखर बफर क्षेत्र के पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भी इस आयोजन से जोड़ना बताया जा रहा है। परासी गेट धमोखर बफर का प्रमुख प्रवेश द्वार है और यहां पूरे साल पर्यटक सफारी के लिए पहुंचते हैं।

बांधवगढ़ क्षेत्र में जंगली हाथियों की गांवों की ओर आवाजाही भी बनी रहती है। इसे देखते हुए टाइगर रिजर्व प्रबंधन ग्रामीणों को हाथियों के व्यवहार और उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक करता है। ऐसे में हाथियों की वार्षिक पिकनिक केवल उनकी देखभाल और आराम का आयोजन नहीं, बल्कि लोगों को हाथियों के व्यवहार और संरक्षण के प्रति जागरूक करने का अवसर भी बनेगी।

बांधवगढ़ में हाथियों की होगी शाही खातिरदारी, परासी गेट पर पांच दिन चलेगी पिकनिक

परासी गेट पर पांच दिन चलेगी पिकनिक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed