फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News Accused of two separate murders arrested in 24 hours SP disclosed case in PC

Umaria News: 24 घंटे में हुए दो अलग-अलग हत्याओं के आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने पीसी में किया मामले का खुलासा

Thu, 29 Aug 2024 07:22 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Thu, 29 Aug 2024 07:22 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में 24 घंटे के अंदर हुए दो अलग-अलग हत्याओं का उमरिया एसपी ने पीसी कर खुलासा किया है। साथ ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Umaria News Accused of two separate murders arrested in 24 hours SP disclosed case in PC
पीसी करते हुए एसपी सहित अन्य पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया में दो अलग-अलग थानों में 24 घंटे के अंदर हुई दो हत्याओं का पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर ही खुलासा कर लिया है। मामले से जुड़े सभी आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता आयोजित कर दोनों हत्याओं का खुलासा पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने किया। इस मौके पर एडिशनल एसपी पीएस महोबिया, एसडीओपी नागेंद्र सिंह, थाना प्रभारी उमरिया बालेन्द्र शर्मा, थाना प्रभारी मानपुर मुकेश मर्सकोले सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


मंगलवार शाम कोतवाली थाना अंतर्गत मुख्यालय से सटे ग्राम महरोई में नहर के करीब ददरी निवासी सूरज पाल पिता चमरू सिंह राठौर उम्र 60 वर्ष मृत अवस्था मे मिला था। प्राथमिक दृष्ट्या शव को देख शरीर मे डंडे लाठी के निशान देखे गए थे, जिसके बाद पुलिस ने 435/24 धारा 103 (1), 61 (2) और 3 (5) बीएनएस के तहत प्रकरण कायम कर मामले को विवेचना में लिया था।पुलिस की माने तो मृतक डेढ़ से दो लाख की मोटी रकम आरोपियों के मृत परिजन को दिया था।
विज्ञापन


पिछले कई महीने से मृतक आरोपियों से पैसे की डिमांड कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद रहा है। घटना दिनांक को गिरफ्तार चारों आरोपियों ने मृतक की हत्या की साजिश बनाई थी। इसी परिपेक्ष्य में आरोपी मनोज पिता हीरालाल राठौर मृतक की रेकी किया और घटना दिनांक मंगलवार को घटना स्थल पर अपने आरोपी भाई लालजी पिता हीरालाल राठौर एवं लालजी राठौर के दोनों पुत्र सुभाष राठौर और दुर्गेश राठौर को बुलाया। ये तीनो मौके पर पहुंचे और लाठी डंडे से मार-मारकर बुजुर्ग सूरज राठौर को मौत के घाट उतार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे के विवाद में पिता ने मारी थी टांगी
मानपुर थाना अंतर्गत ग्राम दुलहरा में मंगलवार रात हुई संजय बैगा की नृशंस हत्या का पुलिस ने पटाक्षेप किया है। पुलिस की माने तो 27 अगस्त की रात मृतक का साथी राजेन्द्र चौधरी घर आया और उसे घूमने ले जाने के नाम पर अन्यत्र ले गया। करीब 4.30 घंटे बाद गांव की कुछ महिलाएं आईं, जिन्होंने मृतक संजय की हत्या होने की बात बताई।


उन्होंने यह भी बताया कि मृतक संजय खून से लथपथ अचेत अवस्था में राजेन्द्र के घर के पास पड़ा है। पुलिस की माने तो मृतक अपने साथी राजेन्द्र चौधरी के साथ शराब पार्टी कर रहा था। इसी बीच किसी बात का दोनों का विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद तेज हो रहा था, जिससे राजेन्द्र का पिता राम सुहावन चौधरी नाराज हो गया और घर से कुल्हाड़ी लेकर दो बार प्राण घातक हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मृतक वहीं लहूलुहान गिर गया। बाद में मृतक को मानपुर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed