Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   After Nearly a Century, Barasingha Returns to Bandhavgarh; Population Rises to 65

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व: एक सदी का इंतजार खत्म, बांधवगढ़ के जंगलों में फिर बसने लगा बारहसिंगा का संसार

Thu, 05 Nov 2026 08:43 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2026 08:43 AM IST
सार

करीब 100 साल बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बारहसिंगों की वापसी सफल होती नजर आ रही है। कान्हा से 2023 और 2024 में लाए गए 48 बारहसिंगों की संख्या मई 2026 तक बढ़कर 65 हो गई। वन विभाग के संरक्षण, आवास प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों से यह उपलब्धि हासिल हुई।

विज्ञापन
After Nearly a Century, Barasingha Returns to Bandhavgarh; Population Rises to 65
फिर बसने लगा बारहसिंगा का संसार

विस्तार

बांधवगढ़ के जंगलों में करीब एक शताब्दी पहले कभी बारहसिंगों की मौजूदगी हुआ करती थी, लेकिन समय के साथ यह खूबसूरत वन्यजीव यहां से विलुप्त हो गया। जंगलों की इस खोई हुई विरासत को दोबारा बसाने का सपना अब साकार होता नजर आ रहा है। मध्यप्रदेश के राजकीय पशु बारहसिंगा की बांधवगढ़ में वापसी वन्यजीव संरक्षण की बड़ी उपलब्धि बन गई है। कान्हा टाइगर रिजर्व से वर्ष 2023 और 2024 में लाए गए कुल 48 बारहसिंगों से शुरू हुआ अभियान अब रंग दिखाने लगा है। मई 2026 तक इनकी संख्या बढ़कर 65 पहुंच गई है।

विज्ञापन


66 बारहसिंगों से शुरू हुई थी संरक्षण की बड़ी लड़ाई
हार्ड ग्राउंड बारहसिंगा अपनी आकर्षक कद-काठी और नर के सिर पर विकसित होने वाले कई शाखाओं वाले सींगों के लिए जाना जाता है। यह घास के मैदानों, आर्द्रभूमि और जलस्रोतों के आसपास रहना पसंद करता है। कभी इस प्रजाति के अस्तित्व पर गंभीर संकट मंडराने लगा था। वर्ष 1969 में कान्हा टाइगर रिजर्व में इनकी संख्या घटकर महज 66 रह गई थी। मध्यप्रदेश वन विभाग के संरक्षण प्रयासों और वैज्ञानिक प्रबंधन से इस प्रजाति को विलुप्ति के संकट से उबारने में सफलता मिली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- टहलने निकले एसडीएम को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, आंख के ऊपर की हड्डी में फ्रैक्चर; अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


26 मार्च 2023 को लिखी गई वापसी की नई कहानी
बारहसिंगों को बांधवगढ़ में बसाने से पहले मध्यप्रदेश राज्य वन अनुसंधान संस्थान, जबलपुर के तकनीकी सहयोग से वैज्ञानिक अध्ययन कराया गया। इसमें मगधी क्षेत्र के घास के मैदानों, भोजन, पानी और आवास की अनुकूलता का आकलन किया गया। इसके बाद 26 मार्च 2023 को कान्हा से 37 बारहसिंगों को बांधवगढ़ स्थानांतरित किया गया। मार्च 2024 में दूसरे चरण में 11 बारहसिंगे और लाए गए। इस तरह कुल 48 बारहसिंगों के साथ पुनर्स्थापन अभियान शुरू हुआ।

48 से 56 और फिर 65 तक पहुंचा कुनबा
नए वातावरण में बारहसिंगों को ढालना वन विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी। उनके स्वास्थ्य, भोजन, पानी, व्यवहार और प्रजनन गतिविधियों की नियमित निगरानी की गई। सुबह और शाम उनकी गणना की जाती रही। इन प्रयासों का परिणाम यह रहा कि वर्ष 2025 में इनकी संख्या 56 और मई 2026 में बढ़कर 65 हो गई।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय के नेतृत्व में संरक्षण और आवास प्रबंधन के प्रयासों को इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बारहसिंगों की बढ़ती संख्या नए आवास में उनके अनुकूलन और प्रजनन की सकारात्मक तस्वीर पेश करती है।


हाथियों और अजगर से बचाने के लिए विशेष इंतजाम
बांधवगढ़ में जंगली हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए बारहसिंगों के बाड़े की सुरक्षा मजबूत की गई। इसके लिए सौर ऊर्जा आधारित फेंसिंग लगाई गई। वहीं नवजात शावकों को सांपों और अजगर से सुरक्षित रखने के लिए विशेष फेंसिंग की व्यवस्था की गई। मगधी के अलावा मिली और जोगीवाड़ा के घास के मैदानों को भी इनके संभावित अनुकूल आवास के रूप में चिह्नित किया गया है।

करीब 100 साल बाद बांधवगढ़ में बारहसिंगों की वापसी केवल एक प्रजाति का पुनर्स्थापन नहीं, बल्कि जैव विविधता को समृद्ध करने की बड़ी पहल है। अब वन विभाग के सामने इस बढ़ती आबादी को सुरक्षित रखते हुए जंगलों में इनका स्थायी और स्वतंत्र कुनबा विकसित करने की चुनौती है। कान्हा से शुरू हुई यह यात्रा बांधवगढ़ के जंगलों में संरक्षण की नई उम्मीद बन गई है।

एक सदी का इंतजार खत्म, बांधवगढ़ के जंगलों में फिर बसने लगा बारहसिंगा का संसार

बढ़ने लगा बारहसिंगा का कुनबा

 

एक सदी का इंतजार खत्म, बांधवगढ़ के जंगलों में फिर बसने लगा बारहसिंगा का संसार

बढ़ने लगा बारहसिंगा का कुनबा

 

एक सदी का इंतजार खत्म, बांधवगढ़ के जंगलों में फिर बसने लगा बारहसिंगा का संसार

बढ़ने लगा बारहसिंगा का कुनबा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed