{"_id":"694cfd34a3f4f4a63c027bea","slug":"after-entering-home-threatened-to-kill-police-search-continues-umaria-news-c-1-1-noi1225-3771833-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी, कोतवाली पुलिस की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी, कोतवाली पुलिस की तलाश जारी
Thu, 25 Dec 2025 03:53 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 03:53 PM IST
सार
उमरिया के कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है, तलाश जारी है।
विज्ञापन
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने कोतवाली थाना पहुंचकर बताया कि 23 दिसंबर 2025 को दोपहर के समय आरोपी ने उसके घर में जबरन प्रवेश किया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वारदात के दौरान आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे वह दहशत में आ गई। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- तीन बार तलाक बोलकर पत्नी को छोड़ा, पति के खिलाफ मुस्लिम महिला अधिनियम के तहत मामला दर्ज
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 553/25 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 65(1), 351(3) के साथ ही पाक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस इसे अत्यंत गंभीरता से ले रही है।
कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच आक्रोश और चिंता का माहौल देखा गया, हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। पुलिस ने आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की है।
पुलिस का कहना है कि पीड़िता को हरसंभव कानूनी सहायता और सुरक्षा प्रदान की जा रही है। मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है और आवश्यक बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के संगीन अपराधों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और आरोपी को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
