फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News Program organized in community hall on International Women's Day

Umaria News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सामुदायिक भवन में कार्यक्रम आयोजित, ये लोग रहे मौजूद

Sat, 08 Mar 2025 07:43 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sat, 08 Mar 2025 07:43 PM IST
सार

आज यानी आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर उमरिया जिले के सामुदायिक भवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

विज्ञापन
Umaria News Program organized in community hall on International Women's Day
कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के संघर्ष, उनके अधिकारों और समाज में उनके योगदान को सम्मानित करने का महत्वपूर्ण दिन है। समाज के अस्तित्व, उत्थान और कल्याण में महिलाएं महत्वूपर्ण भूमिका का निर्वहन करती हैं। उक्त विचार विधायक बांधवगढ़ शिवनारायण सिंह ने सामुदायिक भवन उमरिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपने जीत का परचम लहराया है। घर के काम से लेकर प्रशासनिक सेवाओं में पहुंचकर प्रदेश की सेवा कर रही हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनुज्ञा पटेल ने कहा कि प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है। धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए उज्जवला गैस कनेक्शन, महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए लाडली बहना योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना जैसी अनेक योजनाएं संचालित हैं, जिसका लाभ लेकर महिलाएं आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर धरणेंद्र कुमार जैन ने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर कार्य का बेहतर परिणाम दिया है। आज का दिवस मानव जाति द्वारा महिलाओं के प्रति कृतज्ञता जाहिर करने का दिन है। नारी शक्ति के बगैर सभ्य समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को जिला बाल कल्याण समिति (किशोर न्याय समिति) की अध्यक्ष शशि गौतम, डिप्टी कलेक्टर हरनीत कौर कलसी, डॉ. ऋचा गुप्ता ने भी संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में कलेक्टर की धर्म पत्नी सीमा जैन, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, डिप्टी कलेक्टर मीनांक्षी इंगले, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास मनमोहन सिंह कुशराम, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग राजीव गुप्ता, जनप्रतिनिधि आसुतोष अग्रवाल, धनुषधारी सिंह, शंभू लाल खट्टर, राजा तिवारी, संजय तिवारी, वैश्य महासम्मेलन की अध्यक्ष सोनम गुप्ता सहित महिलाएं उपस्थित रहीं।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री का भोपाल के कुशाभाउ ठाकरे भोपाल से आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सामुदायिक भवन उमरिया में देखा एवं सुना गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग दिव्या गुप्ता ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed