फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A newborn found alive in a drain, an incident that raises many questions in front of society

Umaria News: नाले में मिला नवजात, प्राथमिकी उपचार के बाद पाली रेफर, हालत गंभीर

Wed, 25 Jun 2025 12:28 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Wed, 25 Jun 2025 12:28 PM IST
सार

पुलिस ने नवजात को 108 एंबुलेंस की मदद से नौरोजाबाद अस्पताल पहुंचाया गया। जहां, प्राथमिक उपचार बाद डॉक्टरों ने बच्चे की हालत को देखते हुए उसे पाली अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
A newborn found alive in a drain, an incident that raises many questions in front of society
नवजात शिशु

विस्तार

उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़ा छादा से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां गांव के समीप एक नाले में दो दिन का नवजात बच्चा मिला, जिसे स्थानीय लोगों ने देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को 108 एंबुलेंस की मदद से नौरोजाबाद अस्पताल पहुंचाया गया। जहां, प्राथमिक उपचार बाद डॉक्टरों ने बच्चे की हालत को देखते हुए उसे पाली अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नवजात बेहद कमजोर था, यहां तक कि रो भी नहीं पा रहा था।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'अमर उजाला संवाद' में हिस्सा लेंगे विश्वास सारंग; मध्य प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर करेंगे चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आस-पास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर इस नवजात को नाले में किसने छोड़ा। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 317 (नाबालिग को परित्यक्त करने) सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।  

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर समेत 16 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed