फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP Samwad 2025: Vishvas Sarang Minister of Co-operation of Madhya Pradesh will talk on Development issues

MP Samwad 2025: 'अमर उजाला संवाद' में हिस्सा लेंगे विश्वास सारंग; मध्य प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर करेंगे चर्चा

Wed, 25 Jun 2025 12:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/भोपाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 25 Jun 2025 12:05 PM IST
सार

Amar Ujala Samwad Madhya Pradesh: 'अमर उजाला संवाद' का कारवां इस बार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंच रहा है। 26 जून को होने वाले इस संवाद में अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां शामिल होंगी।

विज्ञापन
MP Samwad 2025: Vishvas Sarang Minister of Co-operation of Madhya Pradesh will talk on Development issues
विश्वास सारंग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विकास से जुड़ी नीतियां, अर्थव्यवस्था, सिनेमा, खेल और अध्यात्म जैसे विषयों पर सारगर्भित चर्चा के लिए पहचाने जाने वाले 'अमर उजाला संवाद' का मंच एक बार फिर तैयार है। पहली बार यह संवाद भारत के हृदय यानी मध्य प्रदेश में होने जा रहा है। 26 जून को राजधानी भोपाल के ताज लेकफ्रंट होटल में यह 'संवाद' होगा, जहां अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां जुटेंगी और मध्य प्रदेश के विकास समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगी। यह संवाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा। मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग भी प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद कैलाश नारायण सारंग व स्व. प्रसून सारंग के बेटे विश्वास सारंग का जन्म 29 दिसंबर 1971 को भोपाल में हुआ। विश्वास सारंग को स्वाभाविक तौर पर बचपन से राजनैतिक विचार और संस्कार मिले। प्रदेश के राजनैतिक फलक पर उन्होंने न केवल एक संभावनाशील युवा नेता के रूप में अपनी अलग और स्वतंत्र प्रखर पहचान बनाई, बल्कि सामाजिक और राजनैतिक जीवन में शुचिता और निष्ठा की राजनीतिक विरासत को आगे बढाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें
Amar Ujala Samwad: अमर उजाला संवाद पहली बार मध्य प्रदेश में, 26 जून को भोपाल में जुटेंगी हस्तियां 
MP Samwad 2025: CM मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा 'संवाद'; मध्य प्रदेश के विकास के रोडमैप पर करेंगे चर्चा 
Samwad 2025: 'संवाद' में हिस्सा लेंगी अनुप्रिया पटेल; सेहतमंद प्रदेश और विकसित भारत का खाका पेश करेंगी

राजनीतिक करियर

  • 1980 से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में स्वयं सेवक
  • 1982 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय, भोपाल महानगर के कोषाध्यक्ष
  • 1993 से 1995 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
  • 1998 से 2001 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा में भोपाल महानगर के जिलाध्यक्ष
  • 2002 से 2004 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
  • 1999 से 2004 तक नगर निगम भोपाल में पार्षद
  • 2004 से 2007 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश महामंत्री
  • 2007 से 2010 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष
  • 2010 से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
  • 2011 से दिसंबर 2016 तक भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता
  • 2008 से 2014 तक अध्यक्ष, मध्य प्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ
  • 2008 से 2013 तक विधायक, नरेला विधानसभा क्षेत्र भोपाल
  • 2013 से 2018 तक विधायक, नरेला विधानसभा क्षेत्र, भोपाल
  • 30 जून 2016 से 11 दिसंबर 2018 तक मध्यप्रदेश शासन में राज्यमंत्री सहकारिता, भोपाल गैस त्रासदी राहत तथा पुनर्वास (स्वतंत्र प्रभार) तथा पंचायत एवं
  • ग्रामीण विकास विभाग
  • 12 दिसंबर 2018 को तीसरी बार नरेला विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए।
  • 02 जुलाई 2020 से 11 दिसंबर 2023 तक मध्य प्रदेश सरकार में चिकित्सा शिक्षा व भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास के मंत्री रहे।
  • 2023 से चौथी बार नरेला विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए
  • 25 दिसंबर 2023 को मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री की पद और गोपनीयता की शपथ ली।
  • वर्तमान में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed