{"_id":"66053ddef7b36d98d30a32cb","slug":"a-bear-attacked-a-man-returning-home-from-the-farm-he-is-undergoing-treatment-in-a-critical-condition-umaria-news-c-1-1-noi1225-1544840-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: खेत से घर लौट रहे व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: खेत से घर लौट रहे व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, हालत गंभीर
सार
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया है। इससे उसकी हालत गंभीर है। उसका मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बांधवगढ़ नेशनल पार्क में एक युवक पर भालू ने हमला किया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जंगली जानवरों से मनुष्यों की मुठभेड़ के मामले नहीं थम रहे। अब एक भालू ने खेत से घर लौट रहे व्यक्ति पर हमला बोल दिया। व्यक्ति की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर परिक्षेत्र में एक भालू पिछले कुछ समय से सक्रिय है। किसान पर हमला करने के बाद भालू गायब हो गया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम उसकी तलाश में जुट गई है। ताकि उसका रेस्क्यू किया जा सके। जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर परिक्षेत्र के समर कोहनी में बुधवार रात को किसान दासू पिता बाबू लाल बैगा (36) अपने खेत से लौट रहा था। उसी समय जंगल में भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बुधवार रात लगभग एक बजे उसे मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
