फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria: Woman's blind murder exposed, husband murdered with girlfriend

Umaria: महिला के अंधेकत्ल का पर्दाफाश, पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर की थी हत्या

Tue, 27 Sep 2022 04:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 27 Sep 2022 04:21 PM IST
सार

पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। दोनों साथ में रहना चाहते थे, इसलिए उसे रास्ते से हटा दिया। पुलिस को भटकाने के लिए शव से मंगलसूत्र और कान की बाली निकाल ली थी, ताकि लूट के इरादे से हत्या करना लगे। 

विज्ञापन
Umaria: Woman's blind murder exposed, husband murdered with girlfriend
अपराध - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच के बाद पता चला कि पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर महिला की हत्या की है। दोनों साथ में रहना चाहते थे, इसलिए उसे रास्ते से हटा दिया। पुलिस को भटकाने के लिए शव से मंगलसूत्र और कान की बाली निकाल ली थी, ताकि लूट के इरादे से हत्या करना लगे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड एक सूखा टोला का है। पुलिस ने बताया कि यहां 23 सितंबर को एक महिला की लाश मिली थी। उसकी पहचान ग्राम सूखा निवासी बिंदु पति रामकृष्ण पासी के रूप में की गई थी। उसका मंगलसूत्र और कान की बाली गायब थी। पुलिस ने जांच शुरू की। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिन्हा ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई कि मृतका के पति रामकृष्ण पासी का मोहल्ले के समीप की वंदना कोल नामक महिला से बीते चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था और ये दोनों एक साथ रहना चाहते थे। पुलिस ने शक के आधार पर पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सब बता दिया। उसका कहना था कि वह वंदना कोल के साथ रहने चाहता था, लेकिन बिंदु रास्ते का कांटा बन रही थी। वंदना और रामकृष्ण ने सुनियोजित तरीके से महिला की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है साथ ही दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed