{"_id":"6329b3c49d5a253dee48553b","slug":"umaria-rail-roko-pradarshan-warning-in-chandia-road-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: रेल रोको आंदोलन में 80 गांव के 15 हजार लोग हुए शामिल, ट्रेनों के स्टापेज के लिए ट्रैक पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: रेल रोको आंदोलन में 80 गांव के 15 हजार लोग हुए शामिल, ट्रेनों के स्टापेज के लिए ट्रैक पर कब्जा
Tue, 20 Sep 2022 06:06 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 20 Sep 2022 06:06 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में क्षेत्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष मिथिलेश पयासी ने चंदिया रेलवे स्टेशन के सामने पहुंचने के बाद अधिकारियों को आधा घंटे का समय और दिया। लेकिन जब कोई अधिकारी बात करने के लिए नहीं पहुंचे तो उन्होंने जनता को रेलवे ट्रैक की तरफ कूच करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
80 गांव के 15 हजार लोग हुए शामिल
- फोटो : Social Media
विस्तार
उमारिया जिले के चंदिया नगर में बीते 16 दिनों से क्षेत्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले यात्री सुविधाओं की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन ने मंगलवार को बड़ा रूप ले लिया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार संघर्ष समिति में शामिल पांच हजार प्रदर्शनकारियों ने चंदिया रेलवे स्टेशन में घुसकर रेल रोक दी।
विज्ञापन
रेलवे की पटरियों पर प्रदर्शकारी बैठे रहे और यात्री सवारी ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग कर रहे थे। मौके पर जिला कलेक्टर सहित एसपी रेलवे अधिकारों और पांच सौ की संख्या में जिला पुलिस बल आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
चंदिया रेलवे स्टेशन में चल रहे रेल रोको प्रदर्शन में अग्रिम पंक्ति में महिलाओं की भागीदारी है। नगर की वधुएं आंदोलन में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन में मौजूद हैं। भरी दोपहरी में महिलाएं घर का कामकाज छोड़कर बच्चों के साथ आंदोलन में पंहुचीं। चंदिया रेलवे स्टेशन में चल रहे आंदोलन में चंदिया सहित आसपास के 80 गांव के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन में रामपुर ,बांका, मड़वा, मझगंवा, कोइलरी, पथरहटा, कौड़िया और विलासपुर सहित कई गांव के लोग शामिल रहे। बिलासपुर से आने वाली ट्रेनों को लोरहा रेलवे स्टेशन पर रोका गया। चंदिया रेल रोको आंदोलन को देखते हुए और कटनी से बिलासपुर जाने वाली सभी ट्रेनों को रूपोद स्टेशन पर रोका गया।
