{"_id":"62a80f42303ec1634f6136e0","slug":"umaria-news-unopposed-district-member-elected-female-candidate-tehsildar-gave-certificate","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: निर्विरोध जनपद सदस्य चुनी गई महिला प्रत्याशी, तहसीलदार ने दिया प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: निर्विरोध जनपद सदस्य चुनी गई महिला प्रत्याशी, तहसीलदार ने दिया प्रमाण पत्र
Tue, 14 Jun 2022 10:02 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 14 Jun 2022 10:02 AM IST
सार
उमरिया जिले के पाली में निर्विरोध चुनी गई जनपद सदस्य प्रत्याशी को तहसीलदार ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। जनपद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 3 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान जनपद सदस्य प्रत्याशी कलावती प्रजापति को निर्विरोध जनपद सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
जनपद सदस्य को प्रमाण पत्र देते तहसीलदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया जिले के पाली में निर्विरोध चुनी गई जनपद सदस्य प्रत्याशी को तहसीलदार ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। दरअसल जनपद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 3 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान जनपद सदस्य प्रत्याशी कलावती प्रजापति को निर्विरोध जनपद सदस्य चुना गया। तहसीलदार रमेश परमार ने निर्विरोध जनपद सदस्य चुनी गई महिला प्रत्याशी को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी गई। वहीं, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुंवर कन्हाई ने भी जनपद सदस्य को बधाई दी।
सीईओ ने कहा कि निर्विरोध चुनी गई प्रत्याशी कलावती को यथा सहयोग प्रदान कर सहयोग दिया जाएगा, ताकि वह विकास में कोई कमी न कर सकें। नव नियुक्त जनपद सदस्य कलावती ने कहा कि यह मेरी जीत नहीं मेरे सहयोगियों की जीत है। उन्होंने कहा कि मैं अपने क्षेत्र में विकास करने के लिए दृढ संकल्पित हूँ। मेरा पूरा प्रयास होगा कि विकास में कोई कमी न होने पाए। बीजेपी जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने जनपद सदस्य को बधाई दी।
इस दौरान युवा मोर्चा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष निलेन्द्र शुक्ला मनीष सिंह शिवम शुक्ला समयलाल प्रजापति सुशील प्रजापति सुनील सिंह शिवकांत जयसवाल अभिषेक शिवहरे अमर बहादुर सिंह फिरदौस खान रवि शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।