फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News: Unopposed district member elected female candidate, Tehsildar gave certificate

Umaria News: निर्विरोध जनपद सदस्य चुनी गई महिला प्रत्याशी, तहसीलदार ने दिया प्रमाण पत्र

Tue, 14 Jun 2022 10:02 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 14 Jun 2022 10:02 AM IST
सार

उमरिया जिले के पाली में निर्विरोध चुनी गई जनपद सदस्य प्रत्याशी को तहसीलदार ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। जनपद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 3 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान जनपद सदस्य प्रत्याशी कलावती प्रजापति को निर्विरोध जनपद सदस्य चुना गया।

विज्ञापन
Umaria News: Unopposed district member elected female candidate, Tehsildar gave certificate
जनपद सदस्य को प्रमाण पत्र देते तहसीलदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के पाली में निर्विरोध चुनी गई जनपद सदस्य प्रत्याशी को तहसीलदार ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। दरअसल जनपद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 3 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान जनपद सदस्य प्रत्याशी कलावती प्रजापति को निर्विरोध जनपद सदस्य चुना गया। तहसीलदार रमेश परमार ने निर्विरोध जनपद सदस्य चुनी गई महिला प्रत्याशी को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी गई। वहीं, जनपद  पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुंवर कन्हाई ने भी जनपद सदस्य को बधाई दी।
विज्ञापन


सीईओ ने कहा कि निर्विरोध चुनी गई प्रत्याशी कलावती को यथा सहयोग प्रदान कर सहयोग दिया जाएगा, ताकि वह विकास में कोई कमी न कर सकें। नव नियुक्त जनपद सदस्य कलावती ने कहा कि यह मेरी जीत नहीं मेरे सहयोगियों की जीत है। उन्होंने कहा कि मैं अपने क्षेत्र में विकास करने के लिए दृढ संकल्पित हूँ। मेरा पूरा प्रयास होगा कि विकास में कोई कमी न होने पाए। बीजेपी जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने जनपद सदस्य को बधाई दी।
विज्ञापन


इस दौरान युवा मोर्चा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष निलेन्द्र शुक्ला मनीष सिंह शिवम शुक्ला समयलाल प्रजापति सुशील प्रजापति सुनील सिंह शिवकांत जयसवाल अभिषेक शिवहरे अमर बहादुर सिंह फिरदौस खान रवि शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed