{"_id":"64682dcf4063b04c99034952","slug":"umaria-news-tickets-are-not-being-given-on-one-side-tc-are-cutting-challans-on-the-other-side-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: गजब का सिस्टम...एक तरफ नहीं दे रहे हैं टिकट, दूसरी तरफ चालान काट रहे हैं TC","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: गजब का सिस्टम...एक तरफ नहीं दे रहे हैं टिकट, दूसरी तरफ चालान काट रहे हैं TC
Sat, 20 May 2023 07:48 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 20 May 2023 07:48 AM IST
सार
मध्यप्रदेश की रेलवे सरकार हमेशा से ही सुर्खियों में रहती है, क्योंकि रेलवे में अक्सर आपने सुना होगा कि ट्रेनें लेट होती हैं और यात्रियों को परेशानी होती है। कुछ ऐसे भी लोग होते हैं, जो बिना टिकट के यात्रा करते हैं। पकड़े जाते हैं और टीसी से बहस भी करते हैं। लेकिन यहां मामला उल्टा है, यहां बहस तो हो रही है लेकिन वह भी इसलिए कि उन्हें टिकट चाहिए।
विज्ञापन
बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टिकट न मिलने की वजह से यात्री परेशान होते हुए दिखाई दिए हैं। वहीं, इसका वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया में जमकर वायरल कर दिया है। दरअसल, यह पूरा मामला उमरिया जिले के बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। जहां कंप्यूटर खराब है, जिसकी वजह से लोगों को टिकट नहीं मिल पा रही है। लोगों को बिना टिकट यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लेकिन इतना ही नहीं रेलवे प्रबंधन इस प्रकार से आंख बंद कर कह रहा है कि एक ओर तो तो वह टिकट नहीं दे रहा है और दूसरी तरफ से यात्रियों को भय है कि कहीं टीसी आया और उसे पकड़ न ले। ऐसे में यात्री यात्रा करें भी तो कैसे यह एक सवालिया निशान है।
विज्ञापन
बहरहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जहां पर लोगों को बिना टिकट यात्रा करनी पड़ रही है और लोगों ने इसका वीडियो बनाकर आज सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है।
विज्ञापन
